लातेहार के हेरहंज में टीपीसी उग्रवादियों ने दो हाइवा को फूंका, हजारीबाग के चट्टी-बरियातू कोल माइंस में भी आगजनी

रांची: लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के चाया जंगल में शुक्रवार देर रात करीब 1बजे टीपीसी उग्रवादियों ने दो हाइवा गाड़ियों को फूंक डाला। बताया जा रहा है कि टीपीसी उग्रवादियों ने पहले सड़क में पत्थर लगाकर सड़क जाम किया और इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही दो हाइवा को रोककर उग्रवादियों ने रोककर चालक को उतरवाकर हाइवा को आग के हवाले कर दिया।

उग्रवादियों ने इस दौरान एक पर्चा हाइवा चालक को दिया और दूसरे पर्चे को प्लास्टिक में रखकर मौक से चले गए। पर्चे में टीपीसी संगठन खुलेआम गाड़ी चालकों को धमकी दी है। घटना की जानकारी मिलने पर हेरहंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पर्चे को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है वहीं इस मामले को लेवी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र के वाहन चालकों में दहशत का माहौल है। 

एनटीपीसी के चट्टी-बरियातू कोल माइंस में अगजनी 

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कोल माइंस में अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए शुक्रवार देर रात फायरिंग की साथ ही मौके पर आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने मौके पर ग्रेडर मशीन और हाइवा को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में एक गाड़ी जलकर खाक हो गया. कहा जा रहा है कि तिवारी (पांडे) गिरोह ने घटनास्थल पर पोस्टर छोड़कर घटना की जिम्मेवारी ली है.

पोस्टर में लिखा है, “ जिले में सभी कोल माइंस और कोल ट्रांसपोर्टर को चेतावनी है कि बिना संपर्क किये अगर कोई काम करते हैं तो वो पिस्टल की गोली खाने के लिए तैयार रहें. पोस्टर में निवेदक में विपिन पांडे का नाम जिक्र किया गया है.  तिवारी गिरोह के अपराधियों ने टायकून कंपनी में काम कर रहे कर्मियों को जान मारने की भी धमकी दी ” 

लेखक के बारे में

By Shailendra Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More