JHARKHAND: आज की रात बड़ी भारी, एक्जिट पोल के दावे से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की उड़ी नींद

रांची: एक मई को जैसे ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई, टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल की होड़ लग गयी, खास बात यह रही की हार में एनडीए की एकतरफा जीत का दावा किया गया, कहीं से भी इंडिया गठबंधन के लिए उम्मीद की कोई किरण आती नहीं दिखी. इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की नींद उड़ती नजर आई. महीनों के दुसाध्य चुनावी प्रचार के बाद अभी सांस लेने का अवसर भी नहीं मिला था कि एक्जिट पोल और कई स्वंयभू घोषित सियासी जानकारों ने इंडिया गठबंधन के लिए करारी सियासी शिकस्त के दावे कर दियें. हालांकि एक्जिट पोल के इन दावों को इंडिया एलाइंस की ओर से पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे सरकारी एक्जिट पोल बताया गया, साथ ही इस बात का दावा किया गया कि जब जनता चार जून को अपना फैसला सुनायेगी तो भाजपा के हाथ से तोते उड़ते नजर आयेंगे.

झारखंड के बारे में एक्जिट पोल के दावे

कुछ यही स्थिति झारखंड की भी रही. विभिन्न एक्जिट पोल में इस बात का दावा तो जरुर किया गया कि इस बार भाजपा के लिए 2019 का प्रदर्शन दुहराना संभव नहीं है, लेकिन इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के हिस्से में महज दो से तीन सीट की भविष्यवाणी की गई, जबकि भाजपा और एनडीए के हिस्से करीबन 11 सीट का दिया गया. यहां यादे रहे कि झारखंड में भाजपा इस बार भी 13+1 के फार्मूले पर चुनाव लड़ रही थी, यानि भाजपा कुल 13 और आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ रही थी, वहीं इंडिया एलाइंस 7+5+1+1 के फार्मूले के तहत मैदान में है. यानि कांग्रेस सात, झामुमो-5, राजद-1 और लेफ्ट-1. 

झारखंड भाजपा में भी एनडीए की जीत को लेकर अलग-अलग दावे हैं, मजे की बात यह भी है कि जिस गोड्डा सीट को भाजपा के लिए फंसी सीट बताया जा रहा है, जहां से निशिकांत दुबे अपनी चौथी पारी का ताल ठोक रहे हैं.

झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत की भविष्यवाणी

उस सीट को निशिकांत दुबे झारखंड की सबसे सुरक्षित सीट बता रहे हैं, साथ ही झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं. लेकिन निशिकांत दुबे की इस भविष्यवाणी को सियासी गलियारों में कोई विशेष तव्ज्जो नहीं दी जा रही, इसका कारण है निशिकांत दुबे का भविष्यवाणियों का इतिहास, दरअसल निशिकांत दुबे की ख्याती झारखंड में भविष्यवेता के रुप में बनती जा रही है, उनकी भविष्यवाणियां कितनी सही साबित होती है, वह एक जूदा प्रश्न है, लेकिन निशिकांत दुबे का दावा है कि उनके हर भविष्यवाणी सही साबित होती है. अक्सर वे इस तरह की भविष्यवाणियां भी करते रहते हैं, जिसके कई बार भारी चूक भी होती है. इधर इंडिया गठबंधन की दिल्ली बैठक से लौटते ही सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने झारखंड की 10 सीटों पर जीत का दावा कर दिया. सीएम चंपाई तो, झारखंड में दस सीट के साथ ही पूरे देश में इंडिया गठबंधन के हिस्से 295 सीट का दावा भी कर गयें. चंपाई सोरेन ने दावा किया  एक्जिट और नेशनल मीडिया में जो दिखलाया जा है, उसका जमीनी सच्चाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है.

कहां-कहां फंसती नजर आ रही है भाजपा की सीट

पूरे देश में 295 सीट की जीत के दावे तो अपनी जगह, लेकिन जिस तरीके से कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन ने पूरे आत्म विश्वास के साथ झारखंड में कम से कम 8 और अधिकतम 10 सीटों पर जीत का दावा किया है, उसके बाद भाजपा प्रत्याशियों की भी नींद उड़नी नजर आ रही है. दरअसल झारखंड में कोडरमा, लोहरदगा, खूंटी, चाईबासा, राजमहल, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, पलामू और जमशेदपुर सीट को इंडिया गठबंधन भाजपा के लिए फंसी हुई सीट मान रहा है, उनका दावा है कि इन सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है. और यही दावा भाजपा प्रत्याशियों की नींद उड़ाये हुए है.  

एक्जिट पोल की विश्वसनीयता काफी संदेहास्पद

लेकिन यहां बात एक्जिट पोल की हो रही है, तो ध्यान रहे कि इनकी विश्वसनीयता काफी संदेहास्पद है, और कई बार इनकी भविष्यवाणी ठीक उलटी भी साबित हुई है. 2019 के एक्जिट पोल की करें तो तब Abp ने भाजपा को 8,  कांग्रेस को 6 दिया था, जबकि भाजपा को 11 सीटों पर जीत आयी थी, जबकि कांग्रेस के खाते में महज एक सीट आयी थी.  Aaj tak ने बीजेपी को 12-14 और कांग्रेस के हिस्से 0 से 02 दिया था, जो करीबन सही आंकड़ा था.  India tv ने बीजेपी को 13 और कांग्रेस के हिस्से एक सीट दिया था, यह भविष्यवाणी भी सही साबित हुई थी, C वोटर ने भाजपा को 06 और कांग्रेस के लिए 08 सीट पर जीत की घोषणा की थी.  इस बार India Today Axis My India ने एनडीए को आठ से दस और इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीट दिया है. INDIA TV CNX के एक्जिट पोल में जेएमएम को 1-3 सीट, जबकि कांग्रेस का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा.

जबकि आजसू के हिस्से में गिरिडीह की सीट आने की भविष्यवाणी की गयी है. लेकिन यदि हम 2019 के एक्जिट पोल को देखें तो करीबन आधे एक्जिट पोल गलत साबित हुए. साफ है कि एक्जिट पोल का कोई मानक पैमाना नहीं है, यह आंकड़ों के आकलन के बजाय अपनी ओर से संख्या बिठाने का खेल कुछ ज्यादा नजर आता है, इस प्रकार यदि दस एक्जिट पोल होते है, तो बहुत संभव है कि उसमें से कोई दो सच्चाई के करीब भी हो, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता. इस हालत में  एक्जिट पोल पर विश्वास करने के बजाय हमें कल यानि चार जून का इंतजार करना बेहतर होगा.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More