देवघर: रक्षाबंधन कल, रंग-बिरंगी राखियों से बाजार गुलज़ार

देवघर: रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में राखियों की भरमार रहने से अच्छी-खासी चहल-पहल बढ़ गई‌ है. बहनों द्वारा अपने भाइयों के कलाइयों में राखी बांधने को लेकर राखियों की खरीद बिक्री अच्छी खासी हो रही है. वहीं, मिठाई और फलों के दुकानो में चहल-पहल देखी जा रही है. खास कर महिलाओं एवं बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. दुकानदार भी अपनी दुकानों में तरह-तरह की राखियों से सजा कर ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटे हुए दिखे. 

वहीं, मधुपुर में भी आज दुकानों में रंग-बिरंगे और विभिन्न प्रकार की राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं. परंपरागत राखी के अलावा फोटो, राखी और बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां बहनों को अपने भाई के लिए खुब भा रही है. बता दें कि रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी और कलावा बांधती है और भाई उसकी जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है भाई-बहन के इस पवित्र बंधन और प्यार भरे त्योहार को लेकर बाजारों में विभिन्न प्रकार के डिजाइन की राखियां उपलब्ध है.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More