“लाट साहब को लक्ज़री गाड़ी नहीं मिली, आज कर दिया इंसाफ”- JMM

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के बेटे ललित कुमार के द्वारा कथित रुप से ओडिशा के राजभवन में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात बैकुंठ प्रधान की पिटाई और जूता चाटने के लिए मजबूर किये जाने के आरोप की जांच के बजाय बैकुंठ प्रधान का तबादला किये जाने पर झामुमो की तंज भरे अंदाज में हमला बोला गया है, सोशल मीडिया एक्स पर बैकुंठ प्रधान के तबादले पर सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि “लाट साहब ने सरकारी कर्मचारी की पिटाई कर दी, शिकायत लाट साहब के पिता से की गई, पिता गवर्नर साहब बोलें इंसाफ़ होगा, आज कर दिया इंसाफ.

सात जुलाई की रात राजभवन में ललित दास पर पिटाई करने का आरोप

आपको बता दें कि सात जुलाई की रात ललित कुमार रांची से भुवनेश्वर पहुंचे थें, पुरी स्टेशन उतरते ही महामहिम द्रोपदी मुर्मू के आगवन की तैयारी में जुटे, वहां एक तैनात अधिकारी को राजभवन से संदेशा पहुंचा कि राज्यपाल के बेटे ललित कुमार स्टेशन पर हैं,  उनके लिए वाहन की व्यवस्था कर दी जाय, ताकि वह राजभवन पहुंच सकें. इस संदेश के बाद अधिकारी बैकुंठ प्रधान के द्वारा वाहन की व्यवस्था कर दी गयी, लेकिन दावा किया जाता है कि ललित कुमार को वह वाहन पसंद नहीं नहीं आया, अपने साथियों के साथ साधारण सी कार में राजभवन के लिए प्रस्थान करना उसे अपने सम्मान में गुस्ताखी नजर आया. ललित कुमार का गुस्सा सातवें आसमान पर था. रात बारह बजते-बजते बैकुंठ प्रधान को राजभवन के प्रधान कूक ने बताया कि ललित कुमार इसी वक्त आपसे मिलना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि बैकुंठ प्रधान को सामने देखते ही ललित कुमार ने अपना आपा खो दिया, लात जूते के साथ ही गालियों की बरसात होने लगी और तो और इस गुनाह के लिए जूता चाटने का फरमान भी जारी कर दिया गया. बैकुंठ प्रधान किसी तरह वहां से जान बचा कर भागे.
 

पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करने से इंकार

10 जुलाई को राज्यपाल के प्रमुख सचिव को वाकये की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी गयी,  लेकिन खबर कि न्याय प्रदान के बदले बैकुंठ प्रधान को जुबान बंद रखते हुए, व्यवहार में बदलाव की घूंट पिलायी गयी. बैकुंठ प्रधान इसके पहले वह 20 वर्षों तक भारतीय वायु सेना में अपनी सेवा दे चुके है. मीडिया कर्मियों को वाकये की जानकारी देते हुए पत्नी सयोज ने दावा किया था कि 11 जुलाई को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की गयी थी, लेकिन राजभवन का नाम सुनते ही पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया. अब बैंकुठ प्रधान का तबादला करने की चिठ्ठी निर्गत कर दी गई है. जिसके बाद यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है और झामुमो सहित दूसरी पार्टियों के द्वारा भी मामले की जांच और  इंसाफ दिये जाने के बजाय तबादला किये जाने पर सवाल खड़ा किया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More