कोडरमा: चोरी के दो पिकअप वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा:  जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत चोरी हुए दो वाहनो को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं घटना में शामिल दो चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत एसपी अनुदीप सिंह ने रविवार को बताया कि जिले के डोमचांच थाना काण्ड संख्या-65/24 में चोरी किये गये गये पिकअप वाहन संख्या (जेएच 12 ई 2336) एवं डोमचांच थाना काण्ड संख्या 76/24, में चोरी किये गये पिकअप वाहन संख्या (जेएच 12एक 4470) को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है. घटना में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि काण्ड के उद्भेदन व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया. 

टीम गठन के बाद पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ढाब थानान्तर्गत ग्राम बरहई के करमीकुण्ड जंगल से अप्राथमिकी अभियुक्त पप्पु कुमार उर्फ पप्पु कुमार मेहता (उम्र 24 वर्ष) एवं रोहित कुमार उर्फ रोहित कुमार मेहता उर्फ धोनी (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. इनके निशानदेही पर चोरी किये गये दोनों वाहन को बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजकर विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. मौके पर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डोमचांच थाना प्रभारी प्रेम कुमार, पुअनि अजीत कुमार महतो, डोमचांच थाना, पुअनि दिन्दर उराँव, सअनि कमल लाल तांती, डोमचांच थाना व सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More