चंपाई के स्वागत में निशिकांत! बाबूलाल और अर्जुन मुंडा की खामोशी ने बढ़ायी भाजपा की बेचैनी

रांची: चंपाई सोरेन का अब भाजपा में जाना तय हो चुका है. 30 अगस्त को एक कार्यक्रम में भाजपा में औपचारिक एंट्री करवायी जायेगी. भाजपा सूत्रों का दावा है कि चंपाई सोरेन अभी-अभी सीएम पद से हटाये गयें हैं, दर्द अभी ताजा है, जख्म हरा भरा है. आने वाले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के हाथ में एक बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं. अपने पांच महीनों की सरकार का हेमंत सोरेन के चार साल के कार्यकाल से तुलना कर भ्रष्टाचार का एक बड़ा आरोप मढ़ सकते हैं. यही वही मोर्चा है, जिस पर बाबूलाल से लेकर अर्जुन मुंडा फेल रहें और रघुवर दास के कारण तो कई बार खुद भाजपा को ही बचाव की मुद्रा में खड़ा होना पड़ गया.

चंपाई के साथ से सत्ता में वापसी का आत्मविश्वास 

चंपाई सोरेन का साथ से भाजपा के अंदर सत्ता में वापसी का एक नया आत्मविश्वास का संचार होगा, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान जब हेमंत सोरेन अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे तो दूसरी ओर उसी सरकार का हिस्सा रहें चंपाई उस दावे को झुठलाते नजर आयेंगे. यदि भाजपा के अंदर से आती इन खबरों पर विश्वास करें तो आने वाले दिनों में झारखंड की सियासत में दो चेहरों के बीच ही संग्राम होना है. एक तरफ चंपाई सोरेन का मंद-मंद मुस्कान होगा तो दूसरी ओर हेमंत सोरेन की दहाड़. हालांकि इन दोनों के बीच एक और चेहरा कल्पना सोरेन का भी होगा, जिसकी ओर फिलहाल भाजपा का ध्यान जाता नहीं दिख रहा है और वह अपनी पूरी उर्जा हेमंत सोरेन को घेरने में लगाती दिख रही है. 

बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा की सियासी खिचड़ी

लेकिन जिस चंपाई सोरेन को लेकर भाजपा के अंदर सत्ता में वापसी की खिचड़ी पकायी जा रही है, उसी भाजपा के अंदर एक दूसरी खिचड़ी भी पकती दिख रही है और वह सियासी खिचड़ी भाजपा मौजूदा खेवनहार और अर्जुन मुंडा की ओर से पकाया जाता दिख रहा है. एक तरफ जहां पूरी भाजपा चंपाई सोरेन को लेकर आह्लादित नजर आ रहा है, निशिकांत दुबे तहे दिल से इस फैसले के लिए शुक्रिया अदा करते दिखलायी पड़ रहे हैं, अमर कुमार बाउरी प्रशंसा का पूल बांधते नजर आते हैं. वहीं इस चंपाई प्रकरण पर बाबूलाल से लेकर अर्जुन मुंडा ने खामोशी की चादर ओढ़े ली है. जब से चंपाई सोरेन को 30 अगस्त को भाजपा में शामिल करवाने की खबर सामने आयी हैं, दोनों नेताओं की ओर से चंपाई प्रकरण कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी. यहां तक की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी इस चंपाई प्रकरण खामोशी बरत ली गयी है, बाबूलाल अभी भी बांग्लादेशी घुसपैठ पर मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं, तो अर्जुन मुंडा भाजपा सदस्यता अभियान को चलाते दिख रहे है. साफ है सीएम का सपना देखने वाले इन दोनों नेताओं को चंपाई का केसरिया बाना हजम नहीं हो रहा और फिलहाल इसके संभावित परिणाम को समझने की कोशिश की जा रही है. बहुत संभव है कि कोई प्लान भी चल रहा हो. अपना-अपना सियासी भविष्य का आकलन किया जा रहा हो. 

बाबूलाल के दर्द पर झामुमो की नजर



और ऐसा भी नहीं है कि झामुमो की नजर बाबूलाल के इस दर्द पर नहीं है, बाबूलाल की खामोशी पर झामुमो ने एक सधे अंदाज में वार करते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है कि “क्या दुःख है, समंदर को बता भी नहीं सकता, आँसू की तरह आँख तक आ भी नहीं सकता, आख़िर क्या कमी रह गई थी मुझसे? दरअसल ‘मुझमें क्या कमी रह गयी’ ही वह सवाल है, जिसके कारण आने वाले दिनों में भाजपा के अंदर खदबदाहट देखने को मिल सकती है और अब झामुमो की ओर से उस खदबदाहट का इंतजार किया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More