कोडरमा: शांतिकुंज से पधारे संतों ने अमृत सन्देश दिया

कोडरमा: शांतिकुंज से पधारे संतों ने दीपयज्ञ के दिन अमृत सन्देश दिया। यहां भीड़ इतनी थी कि पंडाल छोटा पड़ गया। सभी अमृत संदेश का श्रवण करते रहे श्रोता देर रात्रि तक संगीत मय प्रवचन का आनंद उठाते रहे। मुस्लिम भाई भी प्रवचन पंडाल में बैठकर बड़ी एकाग्रता के साथ सुन रहे थे। सैकड़ो लोगों ने प्रतिदिन 5 मिनट गायत्री मंत्र की साधना करने का संकल्प लिया। 

शांतिकुंज का प्रतिनिधियों ने अपने प्रवचन में कहा कि पूरे विश्व में दो तरह की संस्कृति देखने को मिलती है। एक पूर्वी संस्कृति दूसरा पश्चिमी संस्कृति। पूर्वी संस्कृति अर्थात भारतीय संस्कृति। इस संस्कृति का उद्देश्य है पूरा विश्व एक परिवार है। सभी मानव एक समान एक पिता के सब संतान हैं। इसलिए किसी जाति धर्म संप्रदाय को लेकर आपस में विवाद करना मूर्खता है हम सबों को मिल जुल कर प्रेम से रहना चाहिए।

एक दूसरे के सुख-दुख में सहयोग करना, गिरतों को उठाना, रोतो को हंसाना, सब के सुख दुख में साथ देना यही भारतीय संस्कृति देव संस्कृति। इसके विपरीत पश्चिमी संस्कृति कहती है पूरा विश्व एक बाजार है चिंतन उल्टा है। भारतीय संस्कृति में सुख है शांति है प्रेम करना दया ममता उदारता जैसे गुण पाए जाते हैं। इस संस्कृति को अपनाकर पूरा विश्व में शांति कायम की जा सकती है।

इसलिए अखिल विश्व गायत्री परिवार इसी उद्देश्य को लेकर पूरे विश्व में गायत्री मंत्र का प्रचार एवं गुरुदेव के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। पूर्णाहुति के दिन कई संस्कार संपन्न हुए। नामकरण संस्कार 1, विद्यारम्भ 105, दीक्षा 168, पुंसवन 5, मुंडन 38 हुए। नशा छोड़ने का 6 लोगों ने संकल्प लिया।

6 पाली में यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें करीब 700 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ग्रामीणों के साथ जिला समन्वयक राजेंद्र साव, राजकुमार मेहता, शीला वर्णवाल, सुनीता वर्णवाल, सीताराम मेहता, शिव कुमार वर्णवाल सबने मिलकर टोली की विदाई की।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More