झारखंड: भीषण गर्मी में भी फीका नहीं पड़ा लोकतंत्र का उत्साह, दोपहर एक बजे तक 46.80 प्रतिशत मतदान

रांची: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शनिवार को झारखंड में तीन लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 46.80 प्रतिशत मतदान की हुई. सबसे अधिक मतदान की खबर राजमहल से है. जहां विजय हांसदा के विजय रथ के सामने लोबिन हेम्ब्रम चुनौती खड़ी करते दिख रहे हैं. चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार राजमहल में दोपहर एक बजे तक 47.76% मतदाताओं ने मतदान किया.
जबकि दुमका से 46.90% मतदान की खबर है. लेकिन सबसे कम मतदान की खबर गोड्डा से आ रही है, जहां दोपहर एक बजे तक 45.91% मतदातों ने मतदान किया है. आपको बता दें कि झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे तक 29.55% मतदान हुआ। राजमहल में सबसे ज़्यादा 30.04% मतदान हुआ, उसके बाद दुमका में 29.24% मतदान हुआ। गोड्डा में सबसे कम 29.39% मतदान हुआ।
