गोड्डा सांसद निशिकांत और भाजपा विधायक रणधीर सिंह के बीच फिर से खिंची तलवार!

दुमका: लोकसभा चुनाव में आदिवासी बहुल सभी पांच सीटों से सफाये के बावजूद विधान सभा चुनाव में सत्ता में वापसी का सपना देख रही भाजपा अपने ही अंतर्कलह में डूबती नजर आ रही है. वैसे तो सियासी गलियारों में भाजपा में अंतर्कलह की कई कहानियां तैरती रहती है. लेकिन इसकी सबसे ताजा मिसाल, गोड्डा सांसद निशिकांत और सारठ विधायक रणधीर सिंह का वाकयुद्ध है. वैसे इन दोनों के बीच की तकरार नयी नहीं है, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सियासी भविष्यवाणियों चलते सुर्खियों में रहने वाले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को पाठ पढ़ाते हुए सारठ विधायक रणधीर सिंह ने कहा था कि सांसद पार्टी के मालिक नहीं है. सिर्फ ट्वीट भर कर देने से झारखंड की राजनीति के जानकार नहीं हो जाते. वह एक सांसद है, और उन्हे झारखंड के बजाय केन्द्र की राजनीति पर अपना फोकस करना चाहिए.
तब रणधीर सिंह का यह बयान सुर्खियों में रहा था, इस बयान को रणधीर सिंह का भाजपा से बगावत के रुप में भी परोसने की कोशिश हुई थी, लेकिन रणधीर सिंह पूरी प्रतिबद्धता के साथ भाजपा के साथ खड़े रहें. लेकिन अंदरखाने दोनों के बीच सियासी खुन्नक चलता रहा, लेकिन  इस बार जैसे ही निशिकांत दुबे ने रणधीर सिंह को पाठ पढ़ाने की कोशिश की, रणधीर सिंह एक बार फिर से आग बबूला हो गयें और निशिकांत दुबे के लिए नसीहतों की शुरुआत कर दी.

किस बात पर हुई जंग की शुरुआत

दरअसल बासुकीनाथ- चितरा- जोड़ामो रेलवे लाइन की प्रस्तावित योजना को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लिखा था कि ,“ बासुकिनाथ– चितरा– जोड़ामो रेल लाइन के लिए झारखंड सरकार द्वारा पैसा देने से मना कर दिया है। जरमुंडी के विधायक बादल जी व सारठ के विधायक रणधीर सिंह जी को राज्य सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। आप लोगों से नहीं हो पाए तो बता दीजिएगा, मोदी गारंटी में यह योजना है, केन्द्र सरकार को पूरा कर ही देगी।” निशिकांत दुबे का यही अंदाज रणधीर सिंह को घायल कर गया, और पलटवार करते हुए लिखा कि निशिकांत दुबे को अपना ध्यान गोड्डा बनाये रखना चाहिए, सारठ के मामले में हस्तक्षेप करने की कोई जरुरत नहीं है, हमें पत्ता है कि सारठ का विकास कैसे करना है. यदि राज्य सरकार पैसा नहीं देती है तो भी केन्द्र सरकार की मदद से इस योजना को पूरा किया जायेगा, आपको फिक्र करने की कतई जरुरत नहीं है, रणधीर सिंह यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने लिखा कि सारठ की जनता ने मुझे चुना है.

विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा में देखने को मिल सकते हैं कई रंग

साफ है कि विधान सभा चुनाव आते-आते भाजपा के अंदर से कई रंग देखने को मिल सकते हैं. लेकिन बड़ा सवाल तो यही है कि जिस संताल की एक मात्र सीट भी भाजपा इस बार गंवा बैठी, संताल से लेकर कोल्हान तक सफाया हो गया, इस सियासी तकरार के बीच उस संताल में इस बार विधान सभा चुनाव में कमल कैसे खिलेगा? सीता-गीता की जोड़ी पहले ही फेल गयी है, तो क्या भाजपा इस बार विधान सभा चुनाव में किसी नये प्रयोग की तैयारी में हैं, क्या बाबूलाल के प्रयोगशाला में अभी और भी प्रयोग होने वाले हैं. लेकिन मुश्किल सवाल तो यही है, कि कहीं भाजपा आलाकमान इस हालत को देख प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल को लेकर ही कोई नया प्रयोग नहीं कर दें. वैसे भी भाजपा का अर्जुन आज कल बेकार बैठा है. 

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More