रिम्स कैंपस में हंगामा : छात्रों ने स्थानीय युवकों को पीटा, दो घायल

रांची: रिम्स एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. इस बार मामला रिम्स के छात्रों से जुड़ा हुआ है. मिली जानकरी के अनुसार, सोमवार की देर रात रिम्स कैंपस में काफी हंगामा हुआ. बताया गया कि रिम्स के छात्रों ने स्थानीय युवकों के साथ की मारपीट की है. स्थानीय युवकों का आरोप है कि रिम्स के छात्र  उनको खींचकर रिम्स कैंपस ले गये और उनकी जमकर पिटाई की. घटना को लेकर स्थानीय लोगो में भारी आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर, कोतवाली, सिटी डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दो युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More