जुमार नदी में डूबने से नाबालिग छात्र की मौत

रांची: जुमार नदी में डूबने से एक नाबालिग छात्र की मौत हो गयी. घटना रविवार की बतायी जा रही है. छात्र की पहचान पीयूष कुमार के रूप में की गयी है, जो डुमरदगा स्थित मनन विद्यालय के 10 वीं कक्षा का छात्र था. वह बिहार के गया का रहने वाला था.

मिली जानकारी के अनुसार, छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कूल के हॉस्टल से भाग कर नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान नदी की तेज धारा में वह बह गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है. छात्र के परिजनों को इस घटना की मामले की जानकारी दे दी गयी है.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More