कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय के छात्र कौशल मंडल का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय की कक्षा पांचवी के छात्र कौशल मंडल का चयन 38वें क्योरुगी एवं 12वें पूमसाए राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिया हुआ है. उक्त प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित हॉली पब्लिक स्कूल में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित की जायेगी. कौशल का चयन झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बदौलत झारखंड की टीम में हुआ है.
कौशल के चयन पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक मनीष कपसीमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग सिंह, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर अमित दास, सीसीए संयोजक अभिजीत आनंद, ताइक्वांडो प्रशिक्षक दिलीप कुमार सहित पूरे विद्यालय परिवार ने कौशल को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है .
