कोडरमा: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन त्यौहार
कोडरमा: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। सुपरवाइजर मुरारी सिंह एवं इंचार्ज अभिषेक जैन ” शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सी. सीए इंचार्ज दीपक कुमार एवं सुप्रिया गौरव के निर्देशन में जूनियर बच्चों एवं सीनियर बच्चों के बीच स्कूल परिसर में रक्षाबन्धन से सम्बंधित विविध गतिविधियाँ कराई गई। जिसमें लगभग सभी बच्चों ने हिस्सा लिया।
सर्वप्रथम छात्राओं ने सुपरवाइजर मुरारी सिंह एवं इंचार्ज अभिषेक जैन शास्त्री को राखी बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की दोनों ने सभी छात्राओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षा बंधन भाई बहन के स्नेह का अनोखा त्यौहार है। रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के असीम प्रेम का प्रतीक पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए मंगलकामनाएं करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन लेते हैं।
मौके पर वसंत कुमार , मानसी जैन, व्रजेश कुमार, विनय गिरी, कुनाल शर्मा, सोनाली सिंह, ऋतु जैन, ऋचा जैन, कोमल वर्णवाल, पूजा कुमारी, सोनल कुमारी, संजना सिंह, जूही सिंह, सौम्या जैन, ममता जैन, ऋचा श्री वास्ताव, प्रतीक्षा सिंह, रितका भगत सूरज प्रकाश , राहुल कुमार,सतीश सिन्हा , मयंक सिंह, शुभम दारूका, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे ।
