“क्या डील हुई थी? इस मुलाकात में पता करे ईडी” जमीन कारोबारी कमलेश पर सियासत तेज

रांची: राजधानी रांची में फर्जी दस्तावेज के सहारे सैकड़ों एकड़ आदिवासी और गैर आदिवासी जमीन की बिक्री करने के आरोपी कमलेश कुमार के साथ गिरफ्तारी के बाद ईडी की पूछताछ जारी है. ईडी की कोशिश कमलेश के सहारे उन अंचल अधिकारियों और वरीय पदाधिकारियों तक पहुंचने की है, जिनकी मिलीभगत से इस खेल को अंजाम दिया.

छठा समन पर ईडी कार्यालय पहुंचा कमलेश 

आपको बता दें कि ईडी की ओर से बार-बार समन भेज कर कमलेश को बुलाया जा रहा था, लेकिन उसके द्वारा किसी भी समन का जवाब नहीं दिया गया, आखिरकार पांचवे समन के बाद ईडी दफ्तर पहुंचा, जहां उसके साथ पूछताछ की जा रही है. ईडी की छापेमारी में कमलेश के ठिकानों से एक करोड़ रुपये नगद और 100 जिंदा कारतूस मिला था. बताया जाता है कि कमलेश से कई आईएस-आईपीएस अधिकारियों ने भी जमीन की खरीद की थी.

बाबूलाल और सीतारमण के साथ कमलेश कुमार की तस्वीर 



लेकिन, अब यह मामला सियासी रंग लेता दिखलाई पड़ने लगा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ कमलेश कुमार के एक तस्वीर को शेयर करते हुए झामुमो ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘क्या डील हुई थी इस मुलाकात में वह भी पता करे ईडी” साफ है कि झामुमो की रणनीति इस तस्वीर को सामने लाकर भाजपा के साथ उसके रिश्ते को स्थापित करने की है. यह सवाल खड़ा करने की है कि एक जमीन कारोबारी के साथ बाबूलाल और सीता रमण क्या कर रही है, इन लोगों के साथ कमलेश का रिश्ता क्या है?

विष्णु अग्रवाल के साथ भी आ चुकी है तस्वीर

आपको बता दें कि इसके पहले भी चेशायर होम जमीन मामले का आरोपी विष्णु अग्रवाल के साथ सीतारमण की एक तस्वीर सामने आयी थी. उसके बाद भी झामुमो ने भाजपा को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी, और अब जबकि कमलेश कुमार के साथ ईडी पूछताछ कर रही है, वित्त मंत्री सीतारमण के साथ  तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर भाजपा से सवाल दाग रही है.  

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More