चाईबासा: राज्य सरकार के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

चाईबासा: भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले  23 अगस्त आयोजित युवा आक्रोश रैली को लेकर शहर भर में मशाल जुलूस निकाल कर हेमंत सरकार के प्रति आक्रोश प्रकट किया गया. जिला अध्यक्ष संजय पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद एवं गीता बालमुचू की उपस्थिति में हाथों में मशाल लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहां कि हेमंत सरकार को चुनाव पूर्व किए गए वादे युवाओं को 5 लाख नौकरी प्रत्येक वर्ष या 5 हजार से 7 हजार भत्ता नहीं देने और युवाओं से वादाखिलाफी के विरोध में  23 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में आक्रोश रैली निकाला जायेगा. उन्होंने कहा, युवाओं से धोखाधड़ी करने वाले सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है.
  
प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुवंर गागराई ने कहा कि हेमंत सोरेन 15 अगस्त को बोलते हैं कि 35 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा जो कि उनका खुद का वादा को झूठलाता है. युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियु कहा कि, 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली कार्यक्रम रांची में पूरे पश्चिमी सिंहभूम से 2 हजार की संख्या में प्रत्येक प्रखंड से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक हेमंत सरकार को घेरने रांची पहुंचेंगे और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. 

आज के मशाल रैली कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी मनोज बाजपेई महतो, जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलू शर्मा,रामानुज प्रसाद शर्मा,राकेश पोद्दार, प्रताप कटियार,जितेंद्र नाथ ओझा,रितेश कुमार,पिंटू, अजय मोहता,दिलीप साव, मुकेश कुमार,मुकेश जोगी, पवन शर्मा, विक्की शर्मा,̤ अंगद साव,रंजन प्रसाद,प्रसन्न बिरूवा,जमादार हेस्सा,कुंज बिहारी खनडाईत, अनिल दास,मुकेश दास,रोहित दास,शंकर मुंदुईया,सिकंदर सुंडी, जयकिशन विरूली,तरुण सवैया,अशोक तुम्बिल, डमरूधर बारिक,̤राम अवतार राम रवि,̤कामेश्वर विश्वकर्मा,̤ विकास बानरा,̤भीम सेन तिरिया,̤सुमित एवं अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More