राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम : सुदेश महतो 

रांची : राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम है। बुद्धिजीवी मंच के सभी अनुभवी पदाधिकारी को अपने दायित्व का बोध है। बुद्धिजीवी मंच पार्टी की शक्ति का मुख्य केंद्र है। आपके अनुभव से हम राज्य को बेहतर बनाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने सभी को सम्मानित भी किया।  

उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारियों का समर्पण और संगठन के प्रति अपना श्रेष्ठ देने का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आप सभी सरकार के अर्थ और सामर्थ्य को समझते हैं। सरकार के कार्यकाल का मूल्यांकन करने का समय है। पदाधिकारी अलग अलग क्षेत्र से हो सकते हैं लेकिन सब की सामूहिक जिम्मेदारी नए जनादेश के लिए काम करना है। उन्होंने पार्टी द्वारा राज्यभर में चलाए जा रहे जन जागरण पदयात्रा और राज्य के बेरोजगार युवाओं का बॉयोडाटा संग्रह अभियान के साथ ही 8 सितंबर को होने वाले नवनिर्माण संकल्प सभा और 9 सितंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले नवनिर्माण संकल्प पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आप सभी को अपना योगदान देना है। 

WhatsApp Image 2024-09-01 at 15.57.06_bca2cbe8 (1)
कार्यक्रम में सुदेश महतो शपथ दिलाते हुए

आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि हम अपने विवेक, अनुभव और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के मजबूत कंधों के साथ झारखंड को विकसित बनाने के अपने संकल्प को पूरा करेंगे। हमारा लक्ष्य सुशिक्षित और सुविकसित झारखंड बनाने के लिए काम करना है। हम सभी को अपनी आखिरी सांस तक आजसू पार्टी के साथ मिलकर झारखंड की बेहतरी के लिए काम करना है। वहीं आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी राज्य के विभिन्न गांव में जाएंगे और आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। 

इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष प्रो॰ उमेश चंद्र मेहता, कामेश्वर प्रधान, महेंद्र मोदी, डॉ के पी सिन्हा, शिवशंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अंचल किंगर, काशी नाथ महतो, प्रशांत कुमार बलथरिया, मंजुर खान, कौशिक चांद, मनोज साहू, प्रो॰ आनन्द कुशवाहा, डॉ राकेश सिन्हा,डॉ राम प्रसाद, प्रादुमन पाण्डेय इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More