चाईबासा: पंचायत स्तर पर विधिक सेवा सहायता केंद्र होगा शुरू, डालसा ने की पहल
.jpg)
चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के द्वारा पंचायत स्तर पर विधिक सेवा सहायता केंद्र खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने इस हेतु अर्ध विधिक स्वयं सेवकों (पीएलवी) के साथ एक बैठक कर पंचायत स्तर पर वैसे स्थानो को चिन्हित करने का निर्देश दिया जहां पर ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके, ज्ञात हो की प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विधिक सहायता केन्द्र आरंभ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
डायन हत्या की पीड़िता के परिजनों को मिलेगी सहायता
बीते दिनों गुवा थाना अंतर्गत बुरुवाइ गांव में हुए डायन बिसाही के आरोप में हत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार को उपरोक्त मामले की विस्तृत जानकारी मांगते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में गांव की महिला शुरू कुई को उसके ही भतीजे कांडे पूर्ति ने डायन का आरोप लगाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी, उपरोक्त मामले में पीड़िता के रिश्तेदारों को प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवा के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने हेतु विभाग को पत्र लिखा गया तथा ₹20000 के तत्काल मुआवजा के लिए झालसा के कास्ट फंड से राशि निर्गत करने हेतु भी पत्र दिया गया।श्री सिंह ने बताया कि आश्रितों को ई श्रमिक के लाभ सहित अन्य कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए कार्रवाई आरंभ कर दी गई है
