चाईबासा: कोविड के समय बंद किये गये ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की सांसद ने की मांग

चाईबासा: सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने कोविड पूर्व ट्रेन के संचालन की स्थिति पर बुधवार को रेल मंत्री से सवाल किया है. लिखित प्रश्न के माध्यम से उन्होंने कहा है कि चक्रधरपुर रेल मंडल रेलवे के लिए काफ़ी लाभ अर्जित करता है. कोविड के दौरान कई बंद ट्रेनों का संचालन फिर से प्रारंभ नहीं होने से स्थानीय किसान,मज़दूर एवं छात्रों के लिए आवागमन में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सांसद ने लोक सभा में प्रश्न के माध्यम से चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों का संचालन के लिए कोविड पूर्व स्थिति बहाल करने का आग्रह भारत सरकार से किया. 

चाईबासा: कोविड के समय बंद किये गये ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की सांसद ने की मांग
सांसद जोबा माझी ने पत्र के माध्यम से बंद ट्रेनों के परिचालन के संबंध में रेल मंत्री से पूछा सवाल

 

सांसद ने जोबा माझी ने कहा जनहित के इस सवाल पर रेलवे से सकारात्मक पहल की उम्मीद है. इसके अलावा सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के नवीकरण के दौरान पचास दुकानदारों के पुनर्वास के संबंध में सवाल रेल मंत्री से किया है. सांसद ने उम्मीद जतायी कि रेलवे इस पर संज्ञान लेगा और रेल संचालन तथा दुकानदारों का पुनर्वास कार्य भारत सरकार शीघ्र प्रारंभ करेगी. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More