समाजसेवी अज़हर इस्लाम ने मिलन समारोह में थामा आजसू का दामन
रांची: पाकुड़ स्थित हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान में रविवार को आजसू पार्टी द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मिलन समारोह में समाजसेवी अज़हर इस्लाम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी में शामिल हुए अज़हर इस्लाम का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पाकुड़ के युवा अज़हर के साथ हैं. युवा शक्ति ही पाकुड़ को विकास के उजियारे की ओर ले जा सकती है. अज़हर लोगों के बीच रहकर उनके दुःख सुख के साथी रहे हैं. उनके आने से पार्टी को मजबूती और पाकुड़ को नई उम्मीद मिलेगी.
उन्होंने कहा, जनता योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाइन में खड़ी परेशान है. राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और अराजकता से जनता त्रस्त है. सत्ता पर बैठे लोगों ने जनता के विश्वास को तोड़ा है. जनता के साथ और विश्वास को एकत्रित कर वर्तमान राजनीतिक हालात को बदलने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता. विकास का वादा कर सत्ता में आई इस सरकार ने राज्य को विकास से कोसों दूर कर दिया है. सरकार ने झारखंड का बहुत नुकसान किया है, इन्हें इसका जवाब देना होगा.
मौके पर अज़हर इस्लाम ने कहा कि आजसू ने हमेशा विकास को महत्व दिया है. तुष्टिकरण की राजनीति की जगह गरीबों, वंचितों और शोषितों के हक और अधिकार की लड़ाई आजसू ने लड़ी. हर मुद्दे पर राज्य के युवाओं की आवाज़ बने हैं सुदेश महतो. झारखंड के विकास को लेकर उनके स्पष्ट विजन से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूँ.
इन्होंने ली सदस्यता:
बदरुल सेख (जिला परिषद), मुखतार सेख (मुखिया), बेनिकांत मराण्डी (मुखिया), अजय मुर्मू (मुखिया), बिपिन सरदार (मुखिया), बरकी हेम्ब्रेम (मुखिया), मनोज किस्कू (मुखिया), बापी खान (मुखिया), सुसोना मराण्डी (मुखिया), हजिकुल सेख , (उप मुखिया), आब्दुल हामीद (उप मुखिया), इनाजामुल हक़ (उप मुखिया), संभु यादव (उप मुखिया), सफिक रहमान (उप मुखिया), सुनील टूडू (ग्राम प्रधान), पोलुस मुर्मू (ग्राम प्रधान), हाईदार आली(उप प्रमुख ), पंचायत समिति गियासुदीन सेख, गौतम रजक, जलालुदीन सेख, फाईमुल सेख, नासिरुदीन सेख, आसिम अकराम, एसारुदीन सेख, असिम अकराम, नुरईस्माल सेख, रफीक अंसारी, बाबूलाल मुर्मू, संतोष कुमार ठाकुर, कटीमय सोम, पतरास, राज्जक सेख, हजरत, शुनील, रेजाउल, मुस्ताक सेख (पूर्व मुखिया) कामाल माल (पूर्व मुखिया), मानिक हांसदा (पूर्व मुखिया), मो. आजहारुल (पूर्व मुखिया), आताल शेख, जामाल शेख, जेकेर अली, माफिकुल आलम, आलीदा बीबी, साजिदा बीबी, मोहबुल शेख, अली अकबर, नईमुद्दीन, यूसुफ, सेफआजुद्दीन, ईमान, नामाजूल समेत कांग्रेस के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
