कोडरमा: दिगम्बर जैन विद्यालय में धूमधाम से मनायी गयी श्री कृष्ण जन्माष्टमी
कोडरमा: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में सोमवार को जन्माष्टमी पर धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान श्री कृष्णा और राधा का रूप धारण कर काफी लुभावने लग रहे थे. साथ ही बहुत से बच्चे ने कृष्ण लीला संबंधी सुन्दर सुन्दर झांकियाँ दिखाकर अभिनय किया.
इस अवसर विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबड़ा, रानी छाबड़ा विद्यालय सह संयोजक ईशान काशलीवाल, पियूष काशलीवाल ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा की. विद्यालय के सुपर वाइजर मुरारी सिंह इंचार्ज अभिषेक जैन “शास्त्री” ने कहा कि श्री कृष्ण के जीवन से हमें कई प्रेरणादायक सीखें मिलती हैं.
उन्होंने हमें प्रेम, करुणा, न्याय और सद्भाव का पाठ पढ़ाया है. उन्होंने हमें बताया कि हम कैसे अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं. क्लास 2 तक छात्रों बच्चों की कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जूनियर सुपर वाइजर सुप्रिया गौरव ने कि छोटे छोटे बच्चे कृष्ण-राधा के रूप में बहुत ही सुन्दर देखते बन रहे थे.
मौके पर वसंत कुमार, मानसी जैन, ब्रजेश कुमार, विनय गिरी, कुनाल शर्मा, सोनाली सिंह, ऋतु जैन, ऋचा जैन, कोमल वर्णवाल, पूजा कुमारी, सोनल कुमारी, संजना सिंह, जूही सिंह, सौम्या जैन, ममता जैन, ऋचा श्रीवास्ताव, प्रतीक्षा सिंह, सूरज प्रकाश, राहुल कुमार,सतीश सिन्हा, मयंक सिंह, शुभम दारूका, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे.
