सरायकेला: सात माह में ही खत्म हो गया दांपत्य जीवन, चापड़ से पत्नी की हत्या कर पति ने लगायी फांसी

सरायकेला: जिला के कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर साहिन कॉलोनी निवासी  मो. हुसैन मोबिन (25 वर्ष) ने चापड़ से अपनी पत्नी दिलकश नगमा (19 वर्ष)  की हत्या  कर खुद फांसी लगा कर आत्महत्या  कर ली. दिलकश के चेहरा, गर्दन और सिर पर चापड़ से हमला किया गया है. इसके अलावे भी कई जगहों पर हल्के चोट के निशान पाया गया है. फोरेंसिक टीम ने मौके से चापड़, खून का सैंपल समेत कई अन्य सामानों को जब्त किया है. कपाली पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. घटना रविवार देर रात की है. 

बताया गया कि रविवार की दोपहर से ही मो. हुसैन और दिलकश के बीच विवाद चल रहा था. उसके बाद परिवार के लोगों ने मामले को शांत कराया. फिर रात को सभी खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गये. सोमवार की सुबह जब काफी देर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो हुसैन के परिवार के लोगों ने उन लोगों को उठाने के लिए दरवाजा खटखटया. दरवाजा तोड़ने के बाद परिजनों ने देखा कि दिलकश का शव खून से सना हुआ कमरे में पड़ा हुआ है और हुसैन फंदे से लटका हुआ है. दोनों के शव को देख कर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद कपाली पुलिस फौरन दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

सरायकेला: पत्नी की चापड़ से हत्या कर पति ने लगायी फांसी
घटनास्थल पर पहुंची कपाली पुलिस.

 

मिली जानकारी के अनुसार मो. हुसैन और दिलकश की शादी सात माह पूर्व हुई थी. दिलकस का मायके कपाली टीओपी के पास है. शादी के एक माह के बाद ही हुसैन का दिलकश से विवाद शुरू हो गया था. पुलिस ने बताया कि हुसैन अपनी पत्नी पर शक करता था कि वह किसी और से बात करती है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया था कि हुसैन उसकी पिटाई भी करता था. इस दौरान दिलकश ने सरायकेला महिला थाना में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद 15 दिन पूर्व ही दोनों पक्ष की महिला थाना में समझौता हुआ था. समझौता के दौरान यह भी तय हुआ था कि पति- पत्नी किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं करेंगे. उसके बाद करीब छह दिन पूर्व ही दिलकश मायके से अपने ससुराल आयी थी. ससुराल आने के बाद घटना के एक दिन पूर्व भी दोनों का झगड़ा हुआ था.

परिजनों का ससुराल वालों पर बेटी-दामाद की हत्या करने का आरोप

घटना की सुचना पाकर दिलकश के मायके पक्ष के लोगों ने भी काफी संख्या में पहुंच कर हंगामा करना शुरू किया. मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करने का प्रयास भी किया. मायके पक्ष के लोगों ने मो. हुसैन के परिवार पर बेटी – दामाद की हत्या  करने का आरोप लगाया है. मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि हुसैन के माता- पिता और परिवार के अन्य लोगों ने उनके दामाद और बेटी की हत्या कर दी है. उसके बाद दामाद के शव को फंदे से लटका दिया है. इसी बात को लेकर मायके पक्ष से आये दर्जनों ने लोगों ने घटनास्थल पर जम कर हंगामा मचाया. लेकिन पुलिस ने ससुराल पक्ष के सभी लोगों को सुरक्षित करते हुए एक कमरे में बंद किया. उसके बाद पुलिस ने मामला को शांत कराया.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More