चाईबासा: जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगल से आईईडी बम बरामद, निष्क्रय  

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरलिपोशी जंगल में चाईबासा पुलिस को उड़ाने की साजिश के तहत लगाए गए आईईडी बम को नक्सलियों की खोज में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नाकाम कर दिया गया। शनिवार को सुरक्षाबलों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगल से एक आईईडी बरामद किया है. आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.

बता दें कि सुरक्षाबलों ने दस अक्टूबर 2023 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान प्रारंभ किया है. भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं, जिसे लेकर सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More