जोन्हा हाई स्कूल में मेधा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

रांची : लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है. सच्ची मेहनत ही सफलता की कुंजी है. क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं. उक्त बातें आजसू के पार्टी अध्यक्ष सह सिल्ली के लोकप्रिय विधायक सुदेश कुमार महतो ने जोन्हा हाई स्कूल में आयोजित मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कही. मौके पर प्रखंड के इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास आवश्यक : सुदेश महतो 

उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्र का भविष्य बच्चों के मजबूत कंधों पर टिका है. मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी छात्र छात्राओं की प्रतिभा को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौके पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है. आप सभी ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. आपने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलतापूर्वक पार किया है लेकिन यह ध्यान रखें बिना अति आत्मविश्वास में आए मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें. सफलता आपको अवश्य मिलेगी. 

WhatsApp Image 2024-07-31 at 18.33.39_9b2b37bf
समारोह में छात्रों का हौसला बढाते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

 

पढ़ेगा सिल्ली विधानसभा, बढ़ेगा सिल्ली विधानसभा अभियान प्रदान कर रहा कई निःशुल्क सेवाएं 

उन्होंने कहा कि पढ़ेगा सिल्ली विधानसभा, बढ़ेगा सिल्ली विधानसभा अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्टूडेंट एक्सप्रेस बस सेवा, निःशुल्क उड़ान कोचिंग, स्मार्ट क्लास, वी आर लैब जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं.‌ आपका आत्मविश्वास, अनुशासन और लगातार प्रयास ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है. कठिनाइयाँ और चुनौतियाँ जीवन का हिस्सा हैं लेकिन मेहनत, समर्पण, ईमानदारी, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आप किसी भी चुनौती को पार कर अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं.

गूंज परिवार के द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

गूंज परिवार के द्वारा प्रखंड के मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और प्रखंड टॉपर्स के बीच स्मार्ट टैबलेट तथा स्कूल टॉपर्स के बीच स्मार्ट वॉच का वितरण हुआ. 

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनगड़ा जयपाल सोय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विमलकांत झा, केंद्रीय सदस्य जयराम महली, बबलू खान, प्रखंड अध्यक्ष शंकर मुंडा, घासनी देवी, मुखिया विजय उरांव, सुमित्रा देवी, पंचायत समिति सदस्य दिलीप बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, किशोर साहू, उत्तम देवघरिया, बीपीओ पंकज तिर्की, उत्तम देवघरिया, शिवा महतो,  राजू महली, पूनम देवी, सूरज साहू, इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें.

 मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह कल सिल्ली में

मिली जानकारी के अनुसार, कल 1 अगस्त को दोपहर 1 बजे सिल्ली स्थित अंबेडकर पार्क के समीप सिल्ली प्रखंड स्तरीय मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More