कोडरमा: जेम्स इंग्लिश स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कोडरमा: जेम्स इंग्लिश स्कूल में डालसा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई. सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी चीफ एलएडीसी किरण कुमारी ने बच्चों के विरुद्ध वर्तमान में होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुए सचेत एवं सावधान रहने को कहा. उन्होंने साइबर अपराध, बाल तस्करी एवं बाल विवाह के संबंध में बताया. साथ ही इनसे कैसे बचना चाहिए ये भी बताया. इस अवसर पर अश्विनी कुमार ने जुवेनाइल एक्ट के संबंध में जानकारी दी.

 

 

वहीं, अधिवक्ता संगीता रानी ने विद्यार्थियों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. जेम्स स्कूल की प्रिंसिपल मिस जैनेट ने डालसा के उद्देश्यों के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी. साथ ही डालसा के द्वारा बच्चों को विधिक जागरूकता कार्यक्रम की काफी सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है. सभा में शिक्षकगण, संगीता, सीमा, कशीश, खुशबू, पुनम, प्रियंका एवं काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.   

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More