कोडरमा: ग्रेस मिशन स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन

कोडरमा: ग्रेस मिशन स्कूल में डालसा के तत्वावधान में विद्यार्थियों को बच्चों से संबंधित कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताया गया. सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी चीफ एलएडीसी किरण कुमारी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का पहला लक्ष्य शिक्षा प्राप्त करना होना चाहिए क्योंकि एक शिक्षित व्यक्ति की सोच उनके परिवार समाज और देश के विकास में मददगार होती है. बच्चों को छोटे से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए उन्हें बुरी संगत से बचना चाहिए.
उन्होंने कहा, बुजुर्गों का शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए. कोई बच्चा अगर विकलांग है तो उसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए. हर संभव मदद करनी चाहिए. विकलांगों को विकलांगता सर्टिफिकेट लेकर सरकार से मिलने वाली सुविधा प्राप्त करनी चाहिए. सभा को संगीता रानी ने संबोधित करते हुए बढ़ते साइबर क्राइम बाल-विवाह जुवेनाइल एक्ट तथा बच्चों से संबंधित अपराध और उससे बचने के उपाय बताए गए. सभा को स्कूल की प्रिंसिपल जेनिफर ने भी संबोधित किया. स्कूल में भारी संख्या में बच्चे एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.
