कोडरमा: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए घंटी बजाओ अभियान का शुभारंभ

कोडरमा: दिव्यांग बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए जन विकास समिति और होली फैमिली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में घंटी बजाओ अभियान की शुभारंभ की गयी. जिसके तहत सी. डी. गर्ल्स हाई स्कूल तिलैया, उत्कर्मित उच्च विद्यालय बिशोडीह, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, उच्च विद्यालय चंदवारा, उत्कर्मित मध्य विद्यायल मदनगुण्डी में घंटी बजाओ अभियान चलाया गया. संस्था की संयोजिका लीला जोश ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समावेशी शिक्षा और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 को धरातल पर उतारना है, ताकि दिव्यांग बच्चों को भी सामान्य बच्चों के साथ एक ही वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके और इसके लिए बेहद जरुरी है कि दिव्यांग बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाय
