पारसनाथ की पहाड़ियों के बाद अब ‘इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी’ में दहाड़, टाईगर जयराम का बढ़ता रुतबा

रांची: राजनीति के जरिए देश सेवा करने की चाहत रखने वाले सिद्धांतवादी नेताओं को जनवादी राजनीति की धारा के साथ वैचारिक रुप से परिष्कृत करने के अभियान में जुटे दिल्ली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी नामक संस्था ने छात्र आन्दोलन से राजनीति की दुनिया में भूचाल बन कर सामने आये टाईगर जयराम को बतौर स्पीकर आमंत्रित किया है.
द हिन्दू जैसे प्रतिष्ठित अखबार के पन्नों पर जयराम
याद रहे कि गिरिडीह संसदीय सीट से ताल ठोक रहे टाईगर जयराम ने अपने पहले ही प्रयास में कुर्मी पॉलिटिक्स के दिग्गज माने जाने वाले चन्द्रप्रकाश चौधरी और मथुरा महतो के सामने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते हुए करीबन 3.5 लाख वोट हासिल किया था, हालांकि इस सियासी संघर्ष में टाईगर जयराम को सियासी शिकस्त का सामना करना, लेकिन जिस तरीके से बेहद कम समय में जयराम ने नौजवानों की टीम तैयार किया, और करीबन 6 लोकसभा सीटों पर स्थापित राजनीतिक दलों के सामने चुनौती पेश की, उसके बाद जयराम सुर्खियों में छा गयें, हिन्दू जैसे प्रतिष्ठित अखबार ने भी जयराम को अपने पन्नों में जगह दी. अब उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी ने जयराम को आमंत्रित किया है. संस्था की कोशिश राजनीतिक जीवन में बदलाव की चाहत रखन वाले नेताओं के बीच राजनीतिक कौशल, आंतरिक बदलाव और सामुदायिक जीवन की बेहतर समझ पैदा करने की है. फिलहाल इस संस्था की ओर से द गुड पॉलिटिशियन, शी रिप्रेसेंट्स और डेमोक्रेसी एक्सप्रेस नामक तीन प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है.
क्या है संस्था का उद्देश्य
अपने उद्देश्यों को चंद शब्दों में समाहित करने की कोशिश करते हुए संस्था लिखती है कि “हमारी पीढ़ी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सिद्धांतवादी नेताओं को ढूँढने में संघर्ष ही कर रही है. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान साहसी और दूरदर्शी नेताओं ने निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा में और अपनी कल्पना का भारत बनाने के लिए ख़ुद को न्यौछावर कर दिया था. आज के समय में, बहुत से प्रेरित और प्रतिभावान युवा नेता अक्सर समाज सेवा का रास्ता नहीं चुनते हैं. भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के समय, हमारे संस्थापकों (महिलाएं और पुरुष) ने देश को एक आत्म-निर्भर भविष्य भेंट किया था. एक आदर्श लोकतंत्र के लिए ऐसा भविष्य जो सर्वोदय की तरफ़ बढ़ रहा था,| किन्तु सात दशकों से अधिक समय के बाद भी, आज देखें तो यह लोकतंत्र केवल कुछ लोगों के लिए ही सफल होता दिखाई पड़ता है. इस पर आगे विचार करने पर समझ आता है कि इसकी एक वजह सामाजिक संस्थानों में सिद्धांतवादी नेतृत्व का अभाव होना भी है. आज, भारत को यहाँ मौजूद सर्वश्रेष्ठ दिल और दिमाग चाहिए जो सेवा के लिए तत्पर हों और उन्हें उद्यमी व नैतिक लोक-सेवकों के समूह के रूप में तैयार किया जा सके”
झारखंड की सियासत में दो चेहरों की जबरदस्त इंट्री
दरअसल इस वर्ष झारखंड की सियासत में दो चेहरों की धमाकेदार इंट्री हुई. जहां एक चेहरा पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन का था, जिसने सियासत जैसे अनजान रास्ते पर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बेहद खूबसूरती के साथ मोर्चा संभाला और भाजपा जैसे संसाधनों से भरपूर पार्टी के सामने मजबूत चुनौती पेश की, तो दूसरा चेहरा टाईगर जयराम का था, जिसने पारसनाथ की पहाड़ियों से अपनी जिंदगी की शुरुआत की. पहले छात्र आन्दोलन, फिर खतियानी आन्दोलन के जरिये अपने सियासी जमीन को तैयार किया और लोकसभा चुनाव आते-आते स्थापित सियासी दलों को अपने अंदर कई बदलाव के लिए मजबूर किया, दावा किया जाता है कि यह जयराम का खतियानी आन्दोलन का परिणाम था कि भाजपा को धनबाद में पीएन सिंह की विदाई करते हुए एक झारखंडी चेहरा ढुल्लू महतो पर दांव लगाने को मजबूर होना पड़ा.
टाईगर जयराम के पास कल्पना सोरेन के जैसा कोई सियासी घराना नहीं
टाईगर की एक विशेषता यह भी है कि कल्पना सोरेन के विपरीत उसके पास कोई सियासी पहचान नहीं थी, कोई संगठन नहीं था, उसके परिवार का किसी भी राजनीतिक दल से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं था. टाईगर ने जो भी हासिल किया है, वह उसकी खुद की उपलब्धि और संघर्षों का नतीजा है, जबकि कल्पना सोरेन झारखंड के सबसे ताकतवर परिवार की बहू थी. हालांकि इसका कतई मतलब यह नहीं है कि कल्पना सोरेन का जद्दोजहद कमतर था, उनके सामने भी कठिन चुनौती थी, एक तरफ बच्चों की देख-रेख का सवाल, दूसरी तरह हेमंत सोरेन जैसे लोकप्रिय चेहरे की गैर मौजूदगी में पार्टी को एकजूट रखने की चुनौती, और दोनों ही मोर्चे पर कल्पना सोरेन ने अपने आप को साबित किया. निश्चित रुप से झारखंड की सियासत आज जिस दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है, आने वाले दिनों में कल्पना सोरेन और जयराम के बीच भी सियासी संघर्ष देखने को मिल सकता है. देखना यह होगा कि इन दोनों की भिड़त से झारखंड में जनवादी राजनीति का रास्ता कितना मजबूत होता है. वैसे दोनों की अपनी-अपनी उपलब्धियां और चुनौतियां है, और दोनों का कदम जनवादी राजनीति की ओर बढ़ता दिखलाई पड़ रहा है.
