कोडरमा: नृत्य प्रतियोगिता में बीआर इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया परचम

कोडरमा: ग्रीजली विद्यालय में आयोजित कोडरमा डिस्ट्रिक सहोदया कॉम्प्लेक्स इंटर स्कूल ग्रुप डांस कॉम्पेटिसन में चाराडीह के बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस नृत्य प्रतियोगिता में जिले के CBSE से मान्यता प्राप्त 11 विद्यालय भाग लिया था। बी आर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने झारखंड फॉक डांस किया। जिसमें झारखंड की संस्कृति एवं जनजातिय भाषा नृत्य कला और शिल्प को प्रसारित करने का प्रयास किया गया।
नृत्य में विद्यालय की छात्रा पीहू कुमारी, मोनिका कुमारी, आर्या रॉय, आराध्या रॉय, सुप्रिया कुमारी, नीतू कुमारी, आरुषि कुमारी, दिव्या कुमारी, मंदीप कौर, राइमा बॉस, शीतल कुमारी एवं पायल कुमारी ने प्रस्तुति दी। इस नृत्य के कोरियोग्राफी रिया बॉस एवं लक्ष्मी कुमारी थे।
वहीं विद्यालय को जिले में प्रथम स्थान पर रहने पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ राखी शर्मा ने सभी प्रतिभागि छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के निदेशक श्री ओपी राय विद्यालय प्रशासक सुनील कुमार, एकेडमिक इंचार्ज एम शर्मा, उपप्राचार्य नवलकिशोर आनंद शिवम सिंह, विजय प्रकाश, लक्ष्मी कुमारी, इंद्रमणि कुमारी, कमलेश तबारक, विकाश मनिष समेत विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं एवं खुशियां मनाया।
