मंईयां योजना के जरिए महिलाओं को चुनावी लॉलीपॉप देने का प्रयास: बृजमोहन सिंह

राँची: लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश सचिव बृजमोहन सिंह ने कहा झारखंड सरकार द्वारा मंईयां योजना के तहत राज्य के तमाम भोली-भाली महिलाओं को चुनावी जुमला में फंसा कर ठगने का प्रयास कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि अभी तक मंईयां योजना के लिए कुल 22 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। सरकार द्वारा राज्य के तकरीबन 50 लाख महिलाओं (21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं) को यह योजना का लाभ दिया जाना है।

प्रदेश सचिव ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर सरकार के पास मंईयां योजना के लिए 22 लाख फॉर्म आते हैं और प्रत्येके लाभार्थी को एक हजार रूपए प्रतिमाह सरकार देती है तो ऐसे में एक माह में अनुमानित रूप से सरकार को 220 करोड़ रूपए खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में यदि सरकार राज्य की 50 लाक महिलाओं को इस योजना से जोड़ते हुए उन्हें राशि मुहैया कराती है तो उन्हें 500 करोड़ देने की राशि कहां से सरकार लाएगी, यह बताना चाहिए. 

मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि सरकार द्वारा किस योजना के तहत महिलाओं को यह राशि वितरित की जा रही है। क्या यह राशि दूसरे योजनाओं को खत्म कर झारखंड राज्य के तमाम भोली-भाली मासूम माता,बहनों, महिलाओं को देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है..? क्या यह योजना आने वाले विधानसभा चुनाव तक ही सीमित रह जाएगी या यह योजना के तहत आगे भी राज्य की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा..

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More