मंईयां सम्मान योजना नहीं, मंईयां परेशान योजना राज्य सरकार ने शुरू की है : नीरा यादव
कोडरमा: कोडरमा विधायक नीरा देवी के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आहूत की गई थी. प्रेस वार्ता में नीरा यादव ने केंद्र सरकार की अनेक उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को तीसरे कार्यकाल के लिए पुनः चुना है, इसके लिए जनता के प्रति आभार. उन्होंने कहा, केंद्र की अंतरिम बजट में गरीबों, महिलाओं,युवा और अन्नदाताओं पर विशेष ध्यान दिया गया. प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना को पुनः आगे 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा. रोजगार, कौशल, प्रशिक्षण, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित करते हुए 5 योजनाओं और पैकेज की घोषणा की गई, जिससे आगे 5 वर्ष में 4 करोड़ से अधिक युवा लाभान्वित होंगे. सरसों, मूंगफली, तिल, सोयाबीन और सूरजमुखी जैसी तिलहनों के लिए आत्मनिर्भरता प्राप्त करने हेतु एक कार्यनीति बनाई जा रही है. 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा. विद्यार्थियों को 10 लाख तक के ऋण प्रदान की जाएगी. उन्हें 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज छूट के लिए ई वाउचर दिए जाएंगे.
नीरा यादव ने कहा चहुंमुखी विकास के लिए पूर्वोदय विकास के तहत झारखण्ड राज्य को शामिल किया गया, जिसके लिए केंद्र के प्रति आभार. पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ अतिरिक्त मकानों को बनवाने का लक्ष्य एक सराहनीय कदम. छोटे एवं मध्यम कारोबारी के लिए बिना गारंटी के 20 लाख तक ऋण देने का प्रावधान किया गया. राष्ट्रीय औद्योगिक पार्क कोरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत बारह पार्कों की मंजूरी एक नई सोच वाली खोज है. शहरी ग़रीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के आवास के लिए किफायती दरों पर ऋण सुविधा के लिए ब्याज सब्सिडी का प्रावधान किया गया. पीएमजीसीआई सड़क योजना के तहत 25000 ग्रामों को ऑल वेदर रोड़ की नई प्रणाली वाली सड़क से जोड़ने का प्रावधान सराहनीय कदम जिसका सफल परीक्षण पहाड़ी क्षेत्रों में किया जा चुका है. निकटवर्ती गया के विष्णु पद मंदिर, बोध गया के महाबोधी मंदिर, नालंदा राजगीर को विकसित पर्यटन केंद्र बनवाने की उन्नत सोच को दर्शाता है.
इसके बाद नीरा यादव ने झारखण्ड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह ठगने वाली सरकार जनता को सिर्फ बरगला कर सत्ता हासिल करना चाहती है. उन्होंने कहा, अबुआ आवास सिर्फ बबुआ लोगों को दे रही है. 200 यूनिट फ्री कर बिजली ही काट दे रही है. मईयां सम्मान योजना नहीं मईयां परेशान योजना शुरू की गई है. लोगों की शिकायत है कि सरकार की यह योजना पता नहीं इसमें राशि सिर्फ क्षणिक सत्ता के लिए दिखावटी के लिए अंतिम समय में चलाई है. इसमें कागजात अनेक मांग रहे हैं जिससे अधिकतर ऐसे ही वंचित हो जायेंगे. फॉर्म भरने में सर्वर काम नहीं कर रहा है. यह झारखण्ड सरकार सिर्फ जनता को परेशान कर रही है.
विधायक नीरा यादव ने कहा, पॉलिटेक्निक कॉलेज को हटाना, इंजीनियरिंग कॉलेज को चालू न करवाना, जननी सुरक्षा योजना में घोर अनियमितता पर सरकार पर खूब बरसी. केंद्र सरकार द्वारा मिली राशि को राज्य सरकार लगभग 25 प्रतिशत तक खर्च कर पाई. पारा शिक्षकों को भी ठगने का काम किया जो कि पूर्व में हमारी सरकार पारा शिक्षकों का मानदेय काफी बढ़ाया, इंश्योरेंस पॉलिसी करवाई एवं उन्हें कई अन्य सुविधाएं दिया.
मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक डॉ नीरा यादव के अलावा जिला अध्यक्ष अनुप जोशी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पाल, विजय यादव,बीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव यादव,बालमुकुंद सिंह, रविन्द्र यादव,रंजीत सिंह, राजकुमार यादव आदि उपस्थित थे .
