चाईबासा: डीसी की अध्यक्षता में डीएमएफटी योजना को लेकर बैठक आज

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी योजना को लेकर आज समाहरणालय सभागार में बैठक की जायेगी. बैठक में जिला के सभी कार्यकारी एजेन्सी के कार्यपालक अभियंता बैठक में होंगें शामिल. विदित हो कि डीएमएफटी की सैकड़ों योजना जिला के विभिन्न एजेंसी के द्वारा निविदा प्रक्रिया के तहत संवेदक को कार्य आवंटित किया गया है, लेकिन कार्य की प्रगति से जिला प्रशासन संतुष्ट नहीं हैं. साथ ही कार्यकरी एजेंसी समय पर योजना की पुरा करा पाने में असफल हो रहें हैं, कारण यह है कि संवेदक की लापरवाही. एजेन्सी सूत्रों के अनुसार संवेदक के द्वारा कार्य के प्रति गम्भीर नहीं होने के कारण योजना की प्रगति नहीं है. 

अभियंता सूत्रों के अनुसार संवेदकों के द्वारा माननीय लोगों का रौब दिखा कर धमकाने का भी प्रयास करते हैं. अधिकांश संवेदक किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े रहने के कारण मनमानी भी करने की चर्चा है. कार्य क्षमता से अधिक कार्य लेने के कारण समय पर योजना को पुरा नहीं कर पा रहे हैं. बैठक में कार्य को लम्बित रखने वाले संवेदकों को निविदा आवंटित नहीं करने का निर्देश दिए जाने की चर्चा है. नई योजना की निविदा में विभाग के तर्ज पर निविदा शर्त में बीड कैपेसिटी भी मांग की जाने की निर्णय बैठक में हो सकती है. इस शर्त के लागू होने से फाइनेंशियल टर्न ओवर के अनुसार ही योजना कार्य आवंटित किया जा सकता है. 

आज की बैठक स्वीकृत हो चुकी नई योजना की निविदा शीघ्र निष्पादन करने तथा आचार संहिता लागू होने से पहले शिलान्यास करने के दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया जाना है. आचार संहिता लागू होने से पहले नई योजना की निविदा प्रक्रिया को पुरा करते हुए माननीय लोगों से शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर अहम फैसला आज की बैठक में होने की चर्चा. नई योजना में निविदा शर्त में बीड कैपेसिटी के अनुसार संवेदकों को कार्य आवंटित किए जाने की भी चर्चा है. आज की बैठक में कार्य को अधुरा रखने वाले कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता की खैर नहीं.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More