आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम: जिले के 25 पंचायतों में शिविर कल

रांची: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 1, 2, 3, एवं 4 में शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में लोगों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. साथ ही लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभ के लिए आवेदन भी प्राप्त किये गये. 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

31 अगस्त को जिले के 25 पंचायतों और रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 5, 6, 7, और 8 में शिविर का आयोजन किया जायेगा. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि आम लोगों की सुविधा, सहायता एवं समस्याओं के त्वरित निदान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित करें. 

शिविर में निम्नांकित गतिविधियों का होगा संपादन

कैंप में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन प्राप्त किये जायेंगे. ऑन द स्पॉट परिसम्पत्तियों का वितरण एवं शिकायतों का निवारण भी कैंप में किया जायेगा. 

31 अगस्त को निम्न पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन 

1. हेसल पंचायत, अनगड़ा
2. चतरा पंचायत, अनगड़ा
3. जामटोली पंचायत, बेड़ो
4. जरिया पंचायत, बेड़ो
5. हुमटा पंचायत, बुण्डू
6. छापर पंचायत, बुढ़मू
7. पतरातु पंचायत, चान्हो
8. बलसोकरा पंचायत, चान्हो
9. कुल्ली पंचायत, ईटकी
10. ईचापीड़ी पंचायत, कांके
11. पिठोरिया पंचायत, कांके
12. तुमांग पंचायत, खलारी
13. देवगांव पंचायत, लापुंग
14. करगे पंचायत, माण्डर
15. चेटे पंचायत, नगड़ी
16. नगड़ी पंचायत, नगड़ी
17. ईरबा पंचायत, ओरमांझी
18. करमा पंचायत, ओरमांझी
19. सताकी पंचायत, राहे
20. तारूप पंचायत, रातु
21. बंता उत्तरी, सिल्ली
22. बंताहजाम दक्षिणी, सिल्ली
23. गलउ पंचायत, सोनाहातु
24. जामुदाग पंचायत, सोनाहातु
25. मानकीडीह पंचायत, तमाड़

31 अगस्त को रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 5, 6, 7 एवं 8 में निम्न स्थानों में कैंप लगाये जायेंगे.

1. वार्ड नंबर-5, बूटी मोड़ सामुदायिक भवन
2. वार्ड नंबर-6, सामुदायिक भवन सरना चौक
3. वार्ड नंबर-7, सामुदायिक भवन, गारी गांव, पाहन टोली
4. वार्ड नंबर-8, भगवान बिरसा मुण्डा, समाधिस्थल के पास

2 सितंबर को निम्न पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन

1. चिलदाग पंचायत, अनगड़ा
2. साल्हन पंचायत, अनगड़ा
3. दिघिया पंचायत, बेड़ो
4. करांजी पंचायत, बेड़ो
5. ऐदलहातु पंचायत, बुण्डू 
6. बाड़े पंचायत, बुढ़मू
7. चोरेया पंचायत, चान्हो
8. करकट पंचायत, चान्हो
9. कुर्गी पंचायत, ईटकी
10. काटमकुली पंचायत, कांके
11. मनातु पंचायत, कांके
12. मायापुर पंचायत, खलारी
13. ककरिया पंचायत, लापुंग
14. ब्राम्बे पंचायत, माण्डर
15. बालालौंग पंचायत, नगड़ी
16. नारो पंचायत, नगड़ी
17. रामपुर पंचायत, नामकुम
18. सिठियो पंचायत, नामकुम
19. कूटे पंचायत, ओरमांझी
20. बरवे पंचायत, ओरमांझी
21. चकला पंचायत, ओरमांझी
22. होटलो पंचायत, राहे
23. पाली पंचायत, रातु
24. तिगरा पंचायत, रातु
25. लोवादाग पंचायत, सिल्ली
26. टुटकी पंचायत, सिल्ली
27. बारूहातु पंचायत, सोनाहातु
28. बारेंदा पंचायत, सोनाहातु
29. उलीलोहर पंचायत, तमाड़

2 सितम्बर को रांची नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड 9, 10, 11, और 12 में कैंप लगाये जायेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More