मंईयां सम्मान योजना: रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगी पहली किस्त

रांची: झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर झारखंड की सभी बहनों को तोहफा देंगे. उस दिन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी बहनों के खाते में राशि की पहली किस्त भेजी जाएगी. मंईयां योजना के तहत अब तक 32 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है. इसमें गिरिडीह सबसे आगे है. इसके बाद रांची, पलामू, बोकारो, धनबाद, देवघर, गढ़वा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक बहनों का पंजीकरण हुआ है.
32 लाख पंजीकरण पर सीएम ने जताई खुशी
इधर, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सफलता पर सीएम हेमंत सोरेन ने खुशी जाहिर की है. हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल में लिखा कि जिलों, विभागों और मंत्रालयों के सभी पंचायत कर्मचारियों को साधुवाद. यह उनके अथक परिश्रम के कारण ही संभव हो पाया है. इस माह के अंत से पहले सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किस्त भेज दी जाएगी. हम इस योजना को फरवरी से ही लागू करना चाहते थे, लेकिन विपक्ष की झूठी साजिशों को नाकाम करने में समय लग गया. इसके लिए खेद है लेकिन अब इसमें और देरी नहीं होगी. उन्होंने सभी की प्रशंसा करते हुए लिखा, आप सभी की मेहनत, लगन और समर्पण के लिए दिल से शुक्रिया! आप सब चैंपियन हैं!
बधाई, बधाई, बधाई!
प्यारे राज्यवासियों, सरकार के सभी कर्मियों, अफ़सरों और INDIA के कर्मठ कार्यकर्ताओं,
आप सभी ने कमाल कर दिया है 👏👏👏
हमारी टीम की अद्भुत मेहनत और जुनून ने इतिहास रच दिया है:
🌟 आज शाम 6 बजे तक हमने 32 लाख से भी ज्यादा बहनों का पंजीकरण कर लिया है! यह… pic.twitter.com/VnZaz3OcOZ
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 13, 2024
