मंईयां सम्मान योजना में फॉर्म के नाम पर की जा रही अवैध वसूली : बाबूलाल मरांडी
रांची: मंईयां सम्मान योजना में फॉर्म के नाम पर वसूली की जा रही है ये आरोप बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा है कि “झारखंड में बिना पैसों के कोई भी काम नहीं होता है” इसके तो हजारों उदाहरण पहले ही हिम्मतवाली सरकार ने पेश कर दिए हैं, लेकिन फिर से एक बार, एक नया वसूली का उदाहरण एक नई योजना के साथ पेश किया जा रहा है.
इन सारी घटनाओं से यह तो स्पष्ट हो ही जाता है कि हेमंत सरकार में योजनाओं को लाने का उद्देश्य जनकल्याण नहीं, बल्कि वसूली करने और कराने का है.
फार्म के नाम पर की जा रही अवैध वसूली…
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शुभारंभ के पहले दिन ही फॉर्म के नाम पर वसूली का शुभारंभ कर दिया गया है। हेमंत सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अभी फॉर्म के नाम पर, फिर पंजीकरण के नाम पर, फिर सूची में नाम डालने के नाम पर और अंत में… pic.twitter.com/qdjGdx8qEs
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 5, 2024
क्या है झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना शुरू किया गया है. इस योजना के माध्यम से राज्य की सभी वर्ग समुदाय की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये आर्थिक सम्मान राशी प्रदान की जाएगी ताकि महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके. योजना द्वारा जारी किये जाने वाले लिस्ट के माध्यम से राज्य सरकार पात्र महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रूपये की सम्मान राशी प्रदान करेगी. राज्य की 21 से 50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा. झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सम्मान राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी.
