अब प्रमंडलवार होगा मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान, जानिये आपके जिले में कब पहुंचेगी राशि

रांची: मेदिनीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम से आज सीएम हेमंत मंईयां सम्मान योजना के तहत  पलामू प्रमंडल के पांच लाख 48 हजार लाभुकों के खाते में राशि का भुगतान करने वाले हैं, लेकिन दूसरे प्रमंडल के लाभुकों के खाते में यह राशि कब जायेगी, कई लोगों के सामने यह सवाल उमड़ रहा था, इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर सीएम हेमंत ने लिखा है कि अब यह राशि प्रमंडलवार लाभुकों के खाते में जायेगी, 22 अगस्त- पलामू प्रमंडल, 24 अगस्त -उत्तरी छोटा नागपुर ,27 अगस्त – संथाल परगना, 28 अगस्त कोल्हान प्रमंडल, 30 अगस्त को दक्षिणी छोटानागपुर के लाभुकों के खाते सम्मान राशि जायेगी. उन्होंने यह भी लिखा कि इस अवसर पर आप बहनों से संवाद करूँगा एवं सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किश्त पहुँच जाएगी

 

हमारी सरकार ने बहन-बेटियों के दुख दर्द को समझा- कल्पना सोरेन

 


इस योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम बताते हुए कल्पना सोरेन ने दावा किया है कि” झारखण्ड में हमने पिछले 24 सालों में कई सरकारें देखी हैं, पर हमारी बहन-बेटियों के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करने का संकल्प सिर्फ हमारी सरकार ने दृढ़ता से निभाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) है, जिसके अंतर्गत हर बहन को सालाना 12 हज़ार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। यह न सिर्फ आर्थिक मदद है, बल्कि उनके सम्मान और गरिमा को बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम भी है।हम ज़मीन से जुड़े हुए लोग हैं और झामुमो एक ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा अपने लोगों के दुख-दर्द को समझा और महसूस किया है। तमाम अड़चनों के बावजूद, हम अपने बहन-बेटियों के लिए काम करने से कभी पीछे नहीं हटते। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके जीवन को बेहतर बनाएं और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करें। आने वाले समय में भी, हम इसी समर्पण और तत्परता के साथ काम करते रहेंगे, ताकि हर बहन और बेटी को उसका हक और सम्मान मिले”

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More