“दलित-आदिवासी और पिछड़ा विरोधी हैं सरयू राय” धनबाद फतह के बाद ढुल्लू महतो ने खोला मोर्चा

धनबाद: लोकसभा चुनाव भले ही संपन्न हो गया, लेकिन नेताओं की जुबानी कटुता अभी समाप्त नहीं हुई है. चुनावी समर में छोड़े गये तीर अभी भी विरोधियों को घायल कर रहा है, अभी भी वाणों की चुभन बाकी है. कुछ यही स्थिति कोयलानगरी धनबाद की भी है. पीएन सिंह की विदाई के बाद जैसे ही भाजपा ने ढुल्लू महतो पर दांव लगाया. कोयलनगरी की सियासत में सरयू राय की इंट्री हो गयी. सरयू राय हर दिन ढुल्लू महतो को लेकर आरोपों का पिटारा खोलने लगे. कभी जमीन माफिया बताया तो कभी कोयला किंग की उपाधि दी, तो कभी ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी फेहरिस्त सामने लाई गयी, बावजूद इसके ढुल्लू महतो जीत का परचम फहराने में सफल हुए और जिस अनुपमा देवी के सिर पर सरयू राय आशीर्वाद था, उसे करीबन तीन लाख से चुनावी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
आपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
लेकिन सियासी जीत के बावजूद भी इस जुबानी जंग पर विराम लगता नहीं दिख रहा है. ढुल्लू महतो अभी उस पीड़ा से बाहर निकलते नहीं दिख रहे हैं. जिन शब्दों का प्रयोग सरयू राय के द्वारा गया, अभी भी वे शब्द ढुल्लू महतो का घायल करता दिख रहा है. ताजा मामले में ढुल्लू महतो ने सरयू राय पर दलित पिछड़ा और आदिवासी होने का आरोप लगाते हुए उन्हे झारखंड का सबसे बड़ा माफिया बताया है. ढुल्लू महतो का दावा है कि सरयू का एक नजदीकी चेहर का धनबाद में गुंडाराज है, और अब यह गुंडा राज चलने वाला नहीं है. ढुल्लू महतो ने दावा किया कि सरयू राय की चाहत तो धनबाद सीट से चुनाव लड़ने की थी, लेकिन उन्हे इसका अंजाम पता था, यदि सरयू राय में हिम्मत होती तो वह सियासी अखाड़ में उनका सामने करते. धनबाद में उनके सियासी औकात का पता चल जाता.
सरयू राय का पटलवार
ढुल्लू महतो के इस आरोप के बाद सरयू राय ने भी पटलवार करने में देरी नहीं की, सरयू राय ने कहा है कि पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाने वाले ढुल्लू महतो को यह जवाब देना चाहिए कि जिस दो एकड़ जमीन पर उसका कब्जा है, वह जमीन किसकी है. पिछड़ों और दलित की जमीन पर कब्जा कौन करता है? गरीबों की झोपड़ी कौन उजाड़ता है? मैं तो सिर्फ कीचड़ साफ करने की कोशिश कर रहा था, इस हालत में कुछ कीचड़ मेरे कुर्ते पर पड़ना भी लाजमी है. लेकिन मैं इससे खबराने वाला नहीं हूं. अभी चुनाव के वक्त यही ढुल्लू महतो मुझे अभिभावक बता रहा था, लेकिन जैसे ही जीत मिली, भाषा बदल गयी. अब मुझे आपराधियों का संरक्षक बता रहा है.
चुनाव के वक्त सरयू राय के आरोपों पर चुप्पी साधे थें ढुल्लू महतो
यहां ध्यान रहे कि जब चुनाव के वक्त सरयू राय ढुल्लू महतो के खिलाफ आरोपों का पिटारा निकाल रहे थें, तब उस वक्त ढुल्लू महतो बेहद होशियारी के साथ सरयू राय को अपना अभिभावक बता कर मामले को तूल देने से बचने की कोशिश करते नजर आ रहे थें, लेकिन अब जीत के बाद ढुल्लू महतो की भाषा बदली नजर आ रही है, वह उन सारे आरोपों पर पलटवार कर रहे हैं, जो चुनाव के वक्त सरयू राय के द्वारा उन पर लगाये गये थें. वैसे कई सियासी जानकारों का मानना है कि जिस तरीके से चुनाव के दौरान सरयू राय ने ढुल्लू महतो को निशाने पर लिया, इसके कारण पिछड़ा बहुल धनबाद में अगड़ा पिछड़ा की लडाई तेज होती नजर आयी, सरयू के आरोपों ने पिछड़ी जातियो को ढुल्लू महतो के पक्ष में गोलबंद किया, और आखिरकार ढुल्लू महतो की जीत हासिल हुई
