सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए समग्र विकास करने की रणनीति तय: एस सुरेश
कोडरमा: दामोदर घाटी निगम केटीपीएस कोडरमा के तत्वाधान में डीवीसी गेस्ट हाउस में आपातकालीन कार्य योजना पर हितधारकों की परामर्श बैठक शुक्रवार को हुई. इसकी अध्यक्षता परियोजना प्रधान सह वरीय प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह व संचालन नाग सुधा कुमारी एवं सुरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बतौर मुख्य अतिथि डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार बैठक में मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया.
इस दौरान दामोदर घाटी निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एके दुबे ने कहा कि तिलैया डैम की लंबाई 1200 फीट तथा ऊंचाई 128 फीट है और यह डैम पूर्णतः सुरक्षित मानकों को पूरा करता है. औपचारिक योजना आपातकालीन स्थितियों की पहचान, जल के नियंत्रण को प्रभावित करने के लिए बेहतर प्राधिकरण का उपयोग किया गया है. यह डैम पर्यावरण के लिए बेहतर संबंध स्थापित करता है. उच्च अधिकारी एसके पांडव ने कहा कि 21 फरवरी 1953 को तत्कालीन भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे राष्ट्र की संपत्ति घोषित किया था, जिस पर हम सभी को गर्व है. उन्होंने कहा कि 1999 में उड़ीसा में एक भयंकर चक्रवात आया था, जिसमें 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी और वह चक्रवात वहां के सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करने की वजह से हुआ था परंतु तिलैया डैम सभी तरह के सुरक्षा मानकों को पूरा करता है और यह बेहतर विकल्प साबित हो रहा है.
दामोदर घाटी निगम अध्यक्ष एस सुरेश कुमार ने कहा कि यह डैम सिंचाई, बाढ़ से नियंत्रण, क्षेत्र के समग्र विकास का उद्देश्य, पेयजल जल विद्युत का उत्पादन करने के लिए अग्रसर है. उन्होंने बताया तिलैया और मैथन डैम बराकर नदी पर स्थित है, जो सभी तरह के सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए क्षेत्र में समग्र विकास करने की रणनीति तैयार कर रही है. इसी के तहत आज आपातकालीन कार्य योजना पर हितधारकों की परामर्श बैठक संपन्न हुई ताकि तिलैया डैम को बेहतर मानकों में आगे की सूची में रखा जाए.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार घोष, डीके सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सौम्या दत्त, अशोक कुमार, प्रदीप भाग्यो, संजीव कुमार सिंह,एसके पांडव, सूरज कुमार, परियोजना प्रधान सह वरीय प्रबंधक केटीपीएस दिलीप सिंह, डीजीएम नरेश साहु, विनोद कुमार राय, सहायक प्रबंधक कुलदीप राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
