कोडरमा: धूम मस्ती आनंद के साथ रोटरी बाल विद्यालय का 6 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा (Rotary Club Koderma) के द्वारा बाल विद्यालय में पढ़ने वाले अति साधारण एवं गरीब परिवार से आने वाले बच्चों के लिए रोटरी भवन में 6 दिवसीय समर कैंप आनंद मेला का आयोजन बच्चों के लिए किया गया. इस समर कैंप में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, योगा, मेडिटेशन, पौधारोपण, नृत्य, जुंबा डांस, मूवी शो, सेल्फ, कुकिंग एवं अन्य कई प्रकार के धूम मस्ती के कार्यक्रम कराए गए. जिसमें शामिल होकर बच्चे बहुत आनंदित हुए बच्चों के परिवार जनों ने भी समर कैंप के सभी कार्यक्रम को सराहा और खुश हुए.
रोटरी बाल विद्यालय(Rotary Children’s School) के डायरेक्टर महेश दारूका(Mahesh Daruka) ने कहा कि “गर्मी की छुट्टी में इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को दैनिक जीवन में आने वाले कई कार्यक्रम की शिक्षा देकर उन्हें मानसिक रूप से मजबूत किया गया बच्चे गर्मी के छुट्टी में पढ़ने के मूड में नहीं रहते हैं परंतु धूम मस्ती के साथ स्वास्थ्य, योग, नृत्य, संगीत आदि आत्मनिर्भरता का ज्ञान देकर उन्हें भविष्य के लिए मजबूत बनाया जा सकता है.” इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारूका अध्यक्ष विकास सेठ, डॉ संगीता प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुरेश सेठी, संगीता शर्मा, रितु सेठ, कविता दारूका,सरिता भदानी, कमल सेठी, माला दारूका ,गोपाल शराफ, चैताली, राजकुमार, निकिता, दिव्यंका, मौली, लावण्या, सारांश आदि लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया.
बाल विद्यालय की प्रिंसिपल रीना कुमारी, खुशी सिंह, गनुमि दत्ता, शालिनी कुमारी, अनुपमा, काजल कुमारी ने विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को अनुशासित रखते हुए समर कैंप में पूर्ण रूप से अपनी सहभागिता निभाई रोटरी कोडरमा के सचिव नवीन जैन ने कहा कि रोटरी कोडरमा जिले में समाज सेवा के साथ- साथ बाल विद्यालय के छोटे- छोटे बच्चों को भी अन्य स्कूलों की तरह एक्स्ट्रा एक्टिविटी के सभी कार्यक्रम की शिक्षा देता है इस विद्यालय में पढ़ने वाले जरूरतमंद गरीब परिवार के बच्चे भी अंतिम पायदान से हटकर पहले पायदान पर बैठे यह कार्य करता है.
