कोडरमा: गुमो चौक पर लूट के प्रयास में चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त
कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो चौक पर लूट के प्रयास में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. प्राप्त सूचना के आधार पर, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और छापामारी की गई. इस दौरान अपराधी अमित सिंह उर्फ गोड्डा को गिरफ्तार किया गया. अनुसंधान के कम में रंगे हाथ पकड़ाये अभियुक्त अमित सिंह उर्फ गोड्डा के पास से हथियार एवं गोली के अलावे मोबाईल एवं उसके निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त इंडिगो कार तथा पकड़ाये अभियुक्त राजकुमार सिंह उर्फ गोलु के निशानदेही पर लाल काला रंग का पैसन प्रो मोटरसाईकिल को जप्त किया गया.
अमित सिंह उर्फ गोड्डा एवं राजकुमार सिंह उर्फ गोलु के अपराध स्विकारोक्ति ब्यान के आधार पर घटना मे प्रयुक्त हथियार एवं गोली को उपलब्ध कराने वाले अपराधी समीर श्रीवास्तव एवं निखिल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, 0.315 बोर की 03 जिंदा गोलियां, एक टाटा इंडिगो कार, पैशन प्रो मोटरसाइकिल एवं 05 मोबाइल फोन बरामद किया है. फिलहाल, तिलैया थाना में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी है. पुलिस ने अपराधियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच जारी है, और अन्य संभावित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रयास किए जा रहे हैं.
