कोडरमा: रिहायशी इलाकों की बदतर सड़कें बनी जी का जंजाल, चलना हुआ मुश्किल
कोडरमा: जिले के ख्याति प्राप्त शहर झुमरीतिलैया के पानी टंकी मुख्य मार्ग समेत अन्य कई इलाकों की प्रमुख सड़कें इन दिनों जान का जंजाल बन चुकी हैं । पानी टंकी रोड इस कदर टूट गयी है कि जगह जगह बरसात का पानी जमाव होने से राहगीर गिरकर आये दिन घायल हो रहे हैं। रात में खतरा बढ जाता है क्योंकि इलाके के खंभों पर लगे बल्ब गायब हैं। इस इलाके में कई प्रमुख स्कूल, रोटरी आई हॉस्पीटल अन्य नर्सिंग होम अवस्थित हैं। इसी इलाके में श्री दिगंबर जैन मंदिर भी है। महिलाओं को नित्य मंदिर जाने आने में फजीहत होती है।
.jpg)
इलाके के सुनील कुमार छाबड़ा, किरण जैन, नरेश कुमार, रेखा देवी, माया देवी, मुकेश कुमार, सिधु जैन, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, मनीष कुमार और मनोज कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि सड़क पर चलना ही दूभर हो गया है। अभी तक नाली तक का निर्माण नही कराया गया है। महिलाओं को मंदिर जाने में शुद्धता नही रह पा रही है। बच्चों को काफी परेशानी है। गौरतलब है कि शहर के कई अन्य इलाकों में भी प्रमुख सड़कों पर जलजमाव परेशानी का सबब बना हुआ है।
.jpg)
