चाईबासा: सड़क निर्माण में भारी अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

चाईबासा: जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा ग्रामीणों को पक्की सड़क देने का उद्देश्य से की गई अनुशंशा वाली सड़क निर्माण कार्य में भारी लूट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सड़क निर्माण का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है. सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने की खबर है. बताया गया कि सड़क का निर्माण में प्राक्कलन के विपरित कार्य नहीं किया जा रहा है. संवेदक और अभियंता की मिली भगत से योजना कार्य की राशि का बंदरबांट से इन्कार नहीं. 3 ईंच जेएसबी डाल कर 4 ईंच पीसीसी किया जा रहा है.

विधायक के आंखों के सामने घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस बात को लेकर बस्ती, मोहल्ला के लोग डीसी से शिकायत करेंगें. कार्यपालक अभियंता सुभाष प्रसाद सिंह और कनीय अभियंता सत्पथी के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है. मुख्य सड़क ईदगाह से भोतु होटल मुख्य सड़क तक सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. संवेदक को भुगतान नहीं करने की मांग किए जाने और अभियंताओं पर कारवाई करने की  भी मांग की जाएगी.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More