चाईबासा: पीसीसी सड़क के ढलाई कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

चाईबासा: तांतनगर प्रखंड के सेरेंबिल से मूरतोडांग तक बन रहे लाखों के पीसीसी सड़क में ढलाई कार्य के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इसका खुलासा सोमवार को एंटी करप्शन आफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप कार्य स्थल पर जांच के बाद हुआ. जांच में पाया गया कि 7 से 8 इंच की ढलाई के बदले बहुत मुश्किल से बीचों बीच में महज 2 से 3 इंच ही ढलाई की गई है.

किस प्रकार सरकारी योजना में भारी गड़बड़ी करते हुए राशि का बंदरबांट का योजना बना जिला डीएमएफटी मद. कार्य क्षेत्र में ना ही जिम्मेदार विभागीय इंजीनियर उपस्थित रहते हैं और ना ही कोई देखने वाला अधिकारी. ढलाई होते ही ठेकेदार अपना नाकामी को छुपाने के लिए ढलाई के साईड में मिट्टी भर देता है और गांव के लोग भोला भाला होने के नाते कुछ बोल नहीं पाते हैं. ठेकेदार इसका पूरा फायदा उठा रहा है. कार्य से संबंधित कहीं भी विभागीय बोर्ड दूर-दूर तक इसका कोई अता पता नहीं है. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More