रांची: सब्जी व्यवसायी से 2.40 लाख रुपये की लूट, दो अपराधी गिरफ्तार

रांची: रांची पुलिस ने सब्जी व्यवसायी से 2.40 लाख रुपये की लूट मामले में दो अपराधियों को महज कुछ ही घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के आज मंगलवार की सुबह ही माउंट मोटर गली में सब्जी व्यवसायी संजय कुमार चौरसिया से दो स्कूटी सवार अपराधियों ने 2.40 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छह घंटे के अंदर ही दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है.

दरअसल, सब्जी व्यवसायी संजय कुमार चौरसिया आज ट्रेन से उतरकर रातू रोड गए थे. इसके बाद वे पैदल ही माउंट मोटर गली होते हुए अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान स्कूटी सवार दो अपराधियों ने चाकू की नोंक पर व्यवसायी से रुपये लूटकर फरार हो गए. जिसके बाद व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More