रांची: दारोगा हत्या मामले में जल्द हो सकता है खुलासा

रांची: राजधानी रांची में दारोगा की हत्या के बाद पूरा पुलिस महकमा सकते में है. खबर है कि दारोगा अनुपम हत्याकांड का जल्द खुलासा हो सकता है. खुद DGP अनुराग गुप्ता ने इस पूरे वारदात की जानकारी ली है. उन्होंने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है. जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है. 

दारोगा के 12 दोस्तों को लिया गया हिरासत में 

पुलिस को शुरुआती अनुसंधान में कई जानकारी मिली है. खबर है कि हत्याकांड में शामिल लोगों तक पुलिस पहुंच चुकी है. पुलिस को दारोगा की हत्या में उसके दोस्तों पर संदेह है. शक के आधार पर पुलिस ने दारोगा के 12 दोस्तों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ जारी है. बताया गया कि दारोगा अनुपम कच्छप के दोस्त पवन ने दरोगा को पार्टी के लिए बुलाया था. पार्टी के बाद देर रात रात सभी वापस अपने अपने घर निकल गए. 

सभी दोस्त कार से थे जबकि दारोगा अनुपम बाइक से

मिली जानकरी के अनुसार, सभी दोस्त कार से थे जबकि दारोगा अनुपम मोटर साइकिल से ही घर के लिए निकले थे. उन्हें अपने एक दोस्त के घर जाना था. लेकिन जब देर तक अनुपम नहीं पहुंचे तो वापस उनका दोस्त देखने पहुंचा तो सड़क किनारे वह अचेत अवस्था में मिले. जिसके बाद घायल दारोगा को रिम्स में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम की हत्या शनिवार की देर रात कांके रिंग रोड में गोली मार कर कर दी गई. दारोगा दोस्तों के साथ बर्थ-डे पार्टी मना कर वापस लौट रहे थे.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More