छह जुलाई को राजधानी रांची में राहुल गांधी का आगवन! जानिये इसके पीछे की वजह

रांची-13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान दिया गया बयान ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी सभी चोरों का उपनाम मोदी ही क्यों है? राहुल गांधी का पीछा छोड़ता नजर नहीं आ रहा. इसी मामले में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी के द्वारा गुजरात में आपराधिक मानहानि का मामल दर्ज कराया था, जिसके बाद राहुल गांधी की सदस्यता गयी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सदस्यता बहाल कर दी गयी, लेकिन उस विवाद के बाद राहुल गांधी की इमेज एक दृढ़ राजनेता की बनी. खास कर जिस तरीके से बेहद जल्दबाजी में सदस्यता रद्द करने की अधिसूचना जारी हुई, और राहुल गांधी ने जिस विन्रमता के साथ अपना आवास खाली किया, वह सुर्खियां बटोर गया. लेकिन अब उसी मामले में रांची एमपी-एमएलए में एक और आरोप गठन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. कोर्ट ने आरोप तय करने के लिए छह जुलाई की तारीख तय कर दी है, जिसके बाद राहुल गांधी को कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाना पड़ सकता है.
प्रदीप मोदी ने रांची में दर्ज करवाया है मामला
आपको बता दें कि इसी मोदी सरनेम विवाद में राजधानी रांची स्थित लालपुर निवासी अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने भी 23 अप्रैल 2019 को रांची में मामला दर्ज करवाया था, जिसे 30 सितम्बर 2021 को एमपी-एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया. जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरु हुई और राहुल गांधी को समन जारी किया गया, अब इस मामले में आरोप गठन की प्रक्रिया शुरु करने की तैयारी है. और राहुल गांधी को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए आना पड़ सकता है.
