झामुमो की रांची व गढ़वा जिले के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

राँची: रविवार को रांची एवं गढ़वा जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को वह घर-घर तक पहुंचाए और संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करें।
बैठक में रांची एवं गढ़वा जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर/महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए। इसी क्रम में कल सोमवार, 29 जुलाई को बोकारो एवं धनबाद जिला के पंचायतस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई है।
