कोडरमा: रांची रोटरी क्लब ने किया डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार का आयोजन

कोडरमा: रोटरी क्लब रांची के तत्वाधान में आयोजित डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार में रोटरी क्लब, कोडरमा को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार-झारखंड के 60 क्लब के सैकड़ों रोटेरियन ने भाग लिया. अध्यक्ष रोटेरियन अमित कुमार के नेतृत्व में क्लब में हो रहे अच्छे कार्य एवं सदस्यों की संख्या में वृद्धि के लिए रोटरी, कोडरमा को रांची में डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार में सम्मानित किया गया. 

इस अवसर पर साथ ही क्लब की पूर्व अध्यक्ष एवं सत्र की असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन संगीता शर्मा को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विपिन चाचन ने रोटरी क्लब, कोडरमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब में सदस्यों की संख्या के विस्तार से समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक कार्य होंगे.

कार्यक्रम में सह सचिव सिमरनजीत सिंह एवं कोषाधक्ष नवीन आर्या सहित जिला से 3250 के लगभग 350 से अधिक रोटेरियन उपस्थित थे. पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर सह मीडिया प्रभारी नवीन जैन और क्लब के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More