रांची: मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, कमिश्नर अंजनी मिश्रा भी रहे मौजूद

रांची: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले झंडोत्तोलन समारोह को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रांची कमिश्नर अंजनी मिश्रा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिर्हसल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाली गतिविधियों को दुहराया गया। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कमिश्नर अंजनी मिश्रा ने परेड की सलामी ली एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग

स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल, कार्य एवं दायित्व को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों को ससमय कार्यक्रम स्थल लाने का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी गणमान्य लोगों को ससम्मान उनके निर्धारित स्थान में बैठायें। वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर समारोह स्थल में प्रवेश न करें, इसका विशेष ध्यान रखें।

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल का मुआयना कर शेष आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड का कमांड ट्रेनी आईपीएस कुमार शिवाशीष करेंगे जबकि ट्रेनी डीएसपी अमित कुमार सिंह परेड के सेकंड कमांड अधिकारी होंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

1. सीआरपीएफ  – एक प्लाटून
2. आईटीबीपी  – एक प्लाटून
3. सीआईएसएफ  – एक प्लाटून
4. एसएसबी  – एक प्लाटून
5. बिहार पुलिस – एक प्लाटून
6. झारखण्ड जगुआर  – एक प्लाटून
7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी 
8. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
9. जैप-2 – एक प्लाटून
10. रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
11. रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
12. होमगार्ड – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी 
13. एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)
14. एनसीसी – एक प्लाटून (ब्वॉयज)

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More