रांची: CCL में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत आज शुक्रवार से की गई. CCL 16 अगस्त से 15 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता पर तीन महीने का अभियान चलाएगा. तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीवीओ, सीसीएल पंकज कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई. 

उपरोक्त बैठक में क्षमता निर्माण कार्यक्रम; प्रणाली सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन; परिपत्रों/दिशानिर्देशों/मैनुअल का अद्यतनीकरण; 30.06.24 से पहले प्राप्त शिकायतों का निपटान एवं गतिशील डिजिटल उपस्थिति, इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. 

ज्ञात हो कि आज इसी विषय पर सीआईएल के सीवीओ ने भी सभी अनुषंगी कंपनी के सीवीओ के साथ चर्चा की एवं अभियान को कामयाब बनाने हेतु सुझाव दिए. यह अभियान सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2024 की शुरुआत है, जो “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” यानि “Culture of Integrity for Nation’s Prosperity” थीम पर दिनांक 28.10.2024 से 03.11.2024 तक पूरे सीसीएल में मनाया जायेगा. अवसर विशेष पर सीवीओ, सीसीएल कज कुमार ने सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई .

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More