रांची: 23 अगस्त को हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा की युवा आक्रोश रैली, सफल बनाने में जुटी पार्टी

रांची: 23 अगस्त को राजधानी के मोराबादी मैदान में भाजपा की ओर से हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली के जरिए पार्टी राज्य के युवाओं और उनके प्रमुख मुद्दे रोजगार व नौकरी के अवसर के साथ-साथ बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर आगामी चुनाव के नजरिए से उन्हें अपने पक्ष में करना चाहती है। बुधवार को युवा आक्रोश रैली के प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश कार्यालय से नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने झंडा दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक भानु प्रताप शाही और रांची विधायक सीपी सिंह मौजूद थे.

इससे पहले रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था टोली की भी बैठक हुई। बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के अलावा संगठन महामंत्री करमवीर सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक भानु प्रताप शाही, रांची विधायक सीपी सिंह और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज भी उपस्थित थे।

GVfz6yIXYAA-Y_L
व्यवस्था टोली की बैठक में शामिल नेतागण

बैठक को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ राज्य के युवा बिगुल फूंकने को तैयार हैं। 23 अगस्त को होने वाली रैली राज्य में युवाओं के अधिकार और उन्हें सम्मान देने वाली व उनके हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बिगुल फूंकने वाली रैली साबित होगी। 

लेखक के बारे में

By Shailendra Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More